होम / बिजनेस / मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत में LPG सिलेंडर महंगे

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: भारत में LPG सिलेंडर महंगे

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसी वजह से भारत की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

मध्य-पूर्व में तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल का असर अब भारत के रसोईघर तक पहुंच गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने 7 मार्च 2026 से घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹60 जबकि 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में ₹115.50 की वृद्धि की गई है.

कच्चे तेल के संकट का असर

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. इसी वजह से भारत की सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है. नई दरें 7 मार्च 2026 से लागू हो गई हैं. इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और हलवाई जैसे व्यवसायों की लागत भी बढ़ेगी.

क्या हैं नए दाम

नई कीमतों के अनुसार दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गया है. वहीं 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है. तेल कंपनियों के अनुसार बढ़ी हुई कीमतें देशभर में तुरंत प्रभाव से लागू कर दी गई हैं.

तीन महीने में 300 रुपये से ज्यादा महंगा कॉमर्शियल सिलेंडर

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछले कुछ महीनों में लगातार बढ़ोतरी देखी गई है.
1 जनवरी को कीमत में 111 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी.
1 फरवरी को 49 रुपये का इजाफा किया गया.
1 मार्च को फिर 28 रुपये बढ़ाए गए.

इन सबको मिलाकर तीन महीनों में कॉमर्शियल सिलेंडर 303.50 रुपये तक महंगा हो चुका है.

चार महानगरों में एलपीजी सिलेंडर के दाम

सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार प्रमुख महानगरों में नई कीमतें इस प्रकार हैं.

कॉमर्शियल सिलेंडर (19 किलो):
दिल्ली - 1883 रुपये
कोलकाता - 1990 रुपये
मुंबई - 1835 रुपये
चेन्नई - 2043.50 रुपये

घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो):
दिल्ली - 913 रुपये
कोलकाता - 939 रुपये
मुंबई - 912.50 रुपये
चेन्नई - 928.50 रुपये

आम लोगों और कारोबारियों पर असर

एलपीजी सिलेंडर महंगा होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है. वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से होटल, ढाबों और मिठाई दुकानों के खर्च में भी बढ़ोतरी होगी. इसका असर खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी पड़ सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

2 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

3 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

4 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.