✕

होम / बिजनेस / FASTag में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई, टोल धोखाधड़ी रोकने को NHAI सख्त

FASTag में गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई, टोल धोखाधड़ी रोकने को NHAI सख्त

NHAI के आधिकारिक बयान के अनुसार जो वाहन चालक अपनी गाड़ी के विंडस्क्रीन पर तय स्थान पर FASTag नहीं लगाते हैं, उनके खिलाफ अब तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देशभर में नेशनल हाईवे (NH) पर टोल वसूली को पारदर्शी और तेज बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अब कड़े कदम उठाने का फैसला किया है. ऐसे में जो वाहन चालक अपनी गाड़ी पर सही जगह FASTag नहीं लगाते या उसे जानबूझकर छिपाते हैं, उन के खिलाफ कार्रवाई होगी. NHAI ने टोल प्लाजा पर हो रही धोखाधड़ी और तकनीकी गड़बड़ियों को रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं, जिनके तहत लूज या गलत तरीके से लगे FASTag की तुरंत रिपोर्ट की जाएगी और उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सकेगा. इसका मकसद टोल प्लाज़ा पर भीड़ कम करना, टोल प्रक्रिया को स्वचालित बनाना और भविष्य की मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग व्यवस्था के लिए रास्ता साफ करना है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते  हैं. 

टोल पर चालाकी अब नहीं चलेगी

सड़क परिवहन मंत्रालय ने बताया है कि कुछ वाहन मालिक जानबूझकर FASTag को गाड़ी पर नहीं चिपकाते या हाथ में रखते हैं, जिससे टोल प्लाजा पर ट्रैफिक जाम, तकनीकी दिक्कतें और गलत चार्जिंग की समस्याएं होती हैं.

इससे ई-टोल वसूली सिस्टम की विश्वसनीयता पर भी असर पड़ता है. ऐसे में नई योजना के तहत FASTag की सही पहचान और ट्रैकिंग को सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, खासकर तब जब सरकार मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) जैसे आधुनिक टोलिंग सिस्टम लागू करने जा रही है.

NHAI ने दी स्पेशल ईमेल आईडी

NHAI ने अब टोल ऑपरेटर्स और ठेकेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई FASTag लूज या गलत तरीके से लगाया गया हो, तो उसकी तुरंत रिपोर्ट करें. ऐसे मामलों में उस FASTag को ब्लैकलिस्ट या हॉटलिस्ट किया जाएगा. सिस्टम को प्रभावी बनाने के लिए NHAI ने एक खास ईमेल आईडी उपलब्ध कराई है, जिस पर टोल एजेंसियों को ढीले या संदिग्ध FASTag की सूचना देनी होगी. रिपोर्ट मिलते ही FASTag को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी.

98% वाहन कर रहे हैं FASTag का उपयोग

फिलहाल देशभर में चलने वाले 98% से ज्यादा वाहन टोल भुगतान के लिए FASTag का उपयोग कर रहे हैं. इससे टोल कलेक्शन प्रणाली में काफी सुधार हुआ है. हालांकि, कुछ वाहन चालक नियमों की अनदेखी करते हैं, जिससे पूरे सिस्टम की कार्यक्षमता प्रभावित होती है.

15 अगस्त से से मिलेगी एनुअल फास्टैग पास की सुविधा
देशभर के नेशनल हाईवे पर यात्रियों को बेहतर सुविधा और किफायती सफर का अनुभव देने के लिए सरकार अब FASTag आधारित सालाना पास लॉन्च करने जा रही है. इस पास की कीमत ₹3000 रखी गई है और यह एक्टिवेशन की तारीख से एक वर्ष या 200 ट्रिप्स तक मान्य होगा. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस योजना की घोषणा जून 2025 में की थी. इसे स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2025 से पूरे देश में लागू किया जाएगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago