होम / बिजनेस / बैंक खाते में गलती से आ जाएं करोड़ों रुपये और खर्च हो जाएं तो क्या है रिकवरी का नियम?

बैंक खाते में गलती से आ जाएं करोड़ों रुपये और खर्च हो जाएं तो क्या है रिकवरी का नियम?

आरबीआई के पास इसको करने के लिए क्या गाइडलाइन है. ऐसे में कुछ कानूनी प्रावधान भी हैं जिनको आपको जानना जरूरी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः आजकल ऐसी खबरें बहुत आती हैं कि किसी व्यक्ति के खाते में बैंक की गलती से करोड़ों रुपये ट्रांसफर हो गए और उस व्यक्ति ने उन पैसों को खर्च भी कर लिया. ऐसे में बैंकों के पास उस राशि को रिकवर करने के क्या नियम है. आरबीआई के पास इसको करने के लिए क्या गाइडलाइन है. ऐसे में कुछ कानूनी प्रावधान भी हैं जिनको आपको जानना जरूरी है. 

गलती से पैसा खाते में आए तो करें बैंक को सूचित

कई बार लोगों के खाते किसी तकनीकी या मानवीय भूल के चलते लोगों के खाते में लाखों-करोड़ों रुपये आ जाते हैं. ऐसे में लोगों को लगता है कि यह बहुत अच्छी बात है कि उनके खाते में इतने रुपये आ गए हैं और वो इसको खर्च भी कर लेते हैं. अगर आप बैंक जाकर इस तरह के लेनदेन के बारे में सूचित नहीं करना चाहते, तो भी चलेगा. अगर आपके खाते में अचानक से ऐसी रकम आई है जिसके आने की आपको कोई उम्मीद नहीं थी. तो आपको इसकी सूचना बैंक को देनी चाहिए या खुद पूछताछ करनी चाहिए कि आपके आपके खाते में ये रकम क्यों आई है? क्या पता ये रकम किसी अवैध लेनदेन से जुड़ी हो. इससे आप कानूनी पचड़ों में फंसने भी बचेंगे. 

ऑस्ट्रेलिया में हुआ ये मामला

अभी हाल ही ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रही मलेशिया की एक लड़की के खाते में 18 करोड़ रुपये आ गए. लड़की के खाते में वहां के स्थानीय बैंक ने गलती से ओवरड्रॉफ्ट की लीमिट को बढ़ा दिया. इसके बाद उस लड़की ने उन पैसों को बेहताशा खर्च करना शुरू कर दिया और लाखों रुपये की शॉपिंग से लेकर के अपने लिए वहां घर भी खरीद लिया. इसके बाद जब बैंक को इस बात की जानकारी हुई तो फिर उस लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि बाद में अदालत ने उस लड़की को रिहा कर दिया, क्योंकि इसमें लिमिट बढ़ाने में बैंक की गलती मानी गई. 

बिलकुल भी खर्च न करें पैसे

अगर आपके खाते में इस तरह से अचानक पैसे आ जाते हैं, तो सबसे पहले गांठ बांध लें कि आप इनमें से एक भी रुपया खर्च ना करें, क्योंकि ये पैसे आपके नहीं है.इतना ही नहीं अगर आप ये पैसे कहीं खर्च करते हैं और बाद में बैंक आपसे वापस मांगता है तो आपके लिए इतनी बड़ी रकम एक साथ जुटाना मुश्किल हो जाएगा. 

क्या है RBI का नियम?

रिजर्व बैंक के अनुसार, अगर आपकी अनुमति के बिना पैसा निकाल लिया जाता है, तो आपको तीन दिनों के भीतर बैंक को इस घटना की जानकारी देनी होगी.  भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि अगर कोई भी अनधिकृत लेनदेन होता है तो उसके बाद भी आपका पूरा पैसा वापस मिल सकता है. इसके लिए सतर्कता जरूरी है. जांच में यह पाया गया कि पैसे गलती से आपके खाते में आए हैं, तो आपको उस रकम को लौटाना होगा. अगर आप पैसे वापस करने से इनकार कर देते हैं, तो आपके खिलाफ कार्रवाई होगी. परिणाम स्वरूप आपको गिरफ्तार भी किया जा सकता है.

हो सकती है गिरफ्तारी

हाल ही में बिहार के खगड़िया जिले में बख्तियारपुर गांव रहने वाले रंजीत दास नाम के एक शख्स के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपये आए थे और उसने ये पैसे बैंक से निकाल लिए. इसके बाद बैंक को अपनी गलती का अहसास हुआ तो उनसे पैसे वापस मांगे, लेकिन उसने इनकार कर दिया. बैंक द्वारा बार-बार भेजे गए नोटिस के बावजूद रंजीत ने पैसे वापस नहीं किए और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

VIDEO: चाइनीज फूड से स्वास्थ्य को लेकर के है ये बड़ा खतरा

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

16 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

12 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

12 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

12 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

15 hours ago