होम / बिजनेस / ICICI बैंक की पहली तिमाही के नतीजे हुए जारी, 40 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा.
ICICI बैंक की पहली तिमाही के नतीजे हुए जारी, 40 प्रतिशत बढ़ा मुनाफा.
ICICI Bank Q1 के परिणाम में सामने आ गए हैं जिसमें बैंक के NPA में भी कमी देखने को मिली है. पहले जहां ये 2.81 प्रतिशत था वहीं अब ये 2.76 प्रतिशत आ पहुंचा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
जहां एक ओर सभी कंपनियां अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी करने में जुटी हुई हैं वहीं दूसरी ओर बैंकिंग सेक्टर के बड़े बैंक ICICI ने भी अपने नतीजे जारी कर दिए. कंपनी को कर का भुगतान का करने के बाद मुनाफा 9648 करोड़ रुपये रहा है वहीं जो कि पिछले एक साल की तुलना में 39.7 प्रतिशत अधिक है. बैंक ने पहली तिमाही में 6905 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है.
कितनी रही ऑपरेटिंग कॉस्ट
पहली तिमाही में ऑपरेटिंग लाभ सालाना आधार पर 35.2 फीसदी बढ़कर 13,887 करोड़ रुपये हो गया, जबकि फीस इनकम सालाना आधार पर 14.1 फीसदी बढ़कर 4,843 करोड़ रुपये तक हो गया. वहीं अगर बैंक की शुद्ध ब्याज आय पर नजर डालें तो (एनआईआई) सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 18,227 करोड़ रुपये हो गई, जबकि नेट इंट्रेस्ट मार्जिन (एनआईएम) पहली तिमाही में 4.78 प्रतिशत थी, जबकि वित्त वर्ष 2023 की पहली तिमाही में यह 4.01 प्रतिशत और वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में 4.90 प्रतिशत थी.
क्या रही NPA की स्थिति
Q1 FY24 के लिए सकल NPA कस्टमर एसेट 31,822,39 करोड़ रुपये रही, जबकि Q4 FY23 में 31,183.70 रुपये थी. जून तिमाही के अंत में सकल एनपीए अनुपात 2.76 प्रतिशत था, जो क्रमिक रूप से 2.81 प्रतिशत था. जून के अंत में नेट एनपीए अनुपात 0.48 प्रतिशत था, जबकि मार्च 2023 के अंत में यह 0.48% और पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 0.70% था. तिमाही के दौरान राइट-ऑफ़ और बिक्री को छोड़कर, सकल NPA में शुद्ध वृद्धि 1,807 करोड़ रुपये थी, जिसमें से बैंक को 1,169 करोड़ रुपये के सकल एनपीए से छुटकारा मिला.
क्या रही रिटेल लोन की स्थिति
पहली तिमाही के नतीजों के अनुसार अगर बैंक के रिटेल लोन पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो उसमें सालाना 21.9 प्रतिशत और क्रमिक रूप से 4.5 प्रतिशत का विस्तार हुआ और इसमें कुल लोन पोर्टफोलियो का 54.3 प्रतिशत शामिल था. बिजनेस बैंकिंग पोर्टफोलियो में साल-दर-साल 30.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि घरेलू कॉरपोरेट पोर्टफोलियो में साल-दर-साल 19.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई. वित्त वर्ष 2024 की जून तिमाही में बैंक जमा में 17.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 12,38,737 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इसका घरेलू लोन पोर्टफोलियो 20.6 प्रतिशत बढ़कर 10,25,310 करोड़ रुपये हो गया.
टैग्स