होम / बिजनेस / डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से इस राज्य के लोग बहुत खुश, यह है बड़ा कारण

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट से इस राज्य के लोग बहुत खुश, यह है बड़ा कारण

भारतीय रुपया तीन साल में 22.15 फीसदी गिर गया है. जहां 2019 में एक दिरहम की कीमत 17.6 रुपये थी, वहीं अब यह 21.5 पर व्यापार कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः डॉलर के मुकाबले रुपये में 6 फीसदी की गिरावट से जहां सरकार से लेकर के बड़े-बड़े इकोनॉमिस्ट भी चिंता कर रहे हैं, वहीं विदेशों में रह रहे अप्रवासियों को इससे खुशी हो रही है. ये वो लोग हैं जो खाड़ी या फिर अन्य देशों में रहते हुए अपनी अजीविका कमाते हैं. 

केरल के 28 लाख लोग अप्रवासी भारतीय

केरल राज्य के करीब 28 लाख लोग खाड़ी देशों या फिर दुनिया के अन्य देशों में रहकर के अपनी अजीविका कमाते हैं. विदेशों से वो अपना कमाया हुआ पैसा राज्य में रह रहे अपने सगे संबंधियों को भी भेजते हैं. फॉरेन रेमिटेंस के नाम पर राज्य की इकोनॉमी को को पांचवें स्थान पर सबसे ज्यादा कमाई होती है. 

विदेशी मुद्रा के मुकाबले इतना गिरा है रुपया

अबू धाबी में दिरहम चलता है. इसके मुकाबले भारतीय रुपया तीन साल में 22.15 फीसदी गिर गया है. जहां 2019 में एक दिरहम की कीमत 17.6 रुपये थी, वहीं अब यह 21.5 पर व्यापार कर रहा है. यूनिमोनी इंडिया के फॉरेक्स बिजनेस के हेड प्रकाश भास्कर ने कहा कि डॉलर के और मजबूत होने और रुपये के गिरने से इंग्लैंड, अमेरिका जैसे देशों में रहने वाले भारतीय भी ज्यादा पैसा रेमिटेंस के तौर पर भेज रहे हैं या फिर रियल एस्टेट में निवेश कर रहे हैं. 

2021 में भारत में आई 890 करोड़ डॉलर

विश्व बैंक के अनुसार भारत में 2021 में कुल 890 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रेमिटेंस आई है जो 2020 के मुकाबले 8 फीसदी ज्यादा है. 2020 में 827.3 करोड़ डॉलर की रेमिटेंस आई है. अमेरिकी डॉलर, ऑस्ट्रेलियन डॉलर और रियाल को एक्सचेंज कराने में अभी बहुत फायदा है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

16 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

16 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

16 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

16 hours ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

16 hours ago


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

9 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

16 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

11 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

13 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

13 hours ago