होम / बिजनेस / सिलिकॉन वैली बैंक के लिए आई अच्छी खबर, ये मशहूर ग्रुप करेगा अधिग्रहण

सिलिकॉन वैली बैंक के लिए आई अच्छी खबर, ये मशहूर ग्रुप करेगा अधिग्रहण

इस अधिग्रहण के बारे में HSBC अपने शेयरहोल्डर्स को 2 मई 2023 के दिन रिलीज होने वाले पहले क्वार्टर के रिजल्ट्स के दौरान ही बताएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

HSBC (हांगकांग और शंघाई बैंकिंग कॉर्पोरेशन) होल्डिंग्स ने आज घोषणा कर बताया कि, उनकी ब्रिटेन स्थित सब्सिडियरी HSBC UK बैंक प्राइवेट लिमिटेड मात्र 1 यूरो की में SVB UK (सिलिकॉन वैली बैंक UK लिमिटेड) का अधिग्रहण करने जा रही है. SVB UK पर लगभग 5.5 बिलियन यूरो का कर्जा है और 10 मार्च 2023 तक बैंक के पास 6.7 बिलियन यूरो की कीमत के डिपॉजिट मौजूद हैं. 

कुछ ऐसी है SVB UK की वर्तमान स्थिति 
31 दिसंबर 2022 में खत्म हुए वित्त वर्ष में SVB UK ने टैक्स की कटौती से पहले 88 मिलियन यूरो का प्रॉफिट कमाया था. इसके साथ ही माना जा रहा है कि SVB UK की वास्तविक इक्विटी की कीमत लगभग 1.4 बिलियन यूरो है. इस अधिग्रहण से होने वाले फायदे के बारे में ज्यादा जानकारी आने वाले समय में प्रदान की जायेगी. SVB की पैरेंट कंपनी के एसेट्स और दायित्वों को इस ट्रांजेक्शन से बाहर रखा गया है. HSBC ने एक बयान जारी कर बताया कि अधिग्रहण को पहले से मौजूद संसाधनों की मदद से पूरा किया जाएगा और यह ट्रांजेक्शन जल्द ही पूरा हो जाएगा. 
 
HSBC को इस अधिग्रहण से होगा फायदा?
HSBC ग्रुप के CEO Noel Quinn ने कहा – यह अधिग्रहण हमारे ब्रिटेन में स्थित कारोबार के लिए पूरी तरह से एक जरूरी रणनीतिक कदम है. इस फैसले से हमारी कमर्शियल बैंकिंग फ्रैंचाइजी को मजबूती मिलेगी और साथ ही ब्रिटेन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लाइफ साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से बढ़ती नयी फर्म्स को सुविधाएं प्रदान करने की हमारी क्षमता भी बढ़ेगी. हम SVB UK के कस्टमर्स का HSBC में स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि ब्रिटेन के साथ-साथ विश्व भर में उनकी वृद्धि में हम उनकी सहायता कर पायेंगे. SVB UK के कस्टमर्स इस उम्मीद के साथ पहले की तरह ही बैंकिंग कर सकते हैं कि उनके द्वारा जमा की गयी राशि अब HSBC की ताकत और सुरक्षा के साथ महफूज है. हम हमारे SVB UK के साथी कर्मचारियों का स्वागत करते हैं और उनके साथ काम करने के लिए हम एक्साईटेड हैं. 
 
नहीं इस्तेमाल हुआ टैक्सपेयर का पैसा
इस अधिग्रहण के बारे में HSBC अपने शेयरहोल्डर्स को 2 मई 2023 के दिन रिलीज होने वाले पहले क्वार्टर के रिजल्ट्स के दौरान ही बताएगा. एक अलग बयान में BOE (बैंक ऑफ इंग्लैंड) ने कहा कि यह डील उन्होंने ज्यादा सुविधाजनक बनायी है. साथ ही BOE ने कहा कि सभी कस्टमर्स द्वारा जमा किये गए पैसे की रक्षा की जायेगी और इस डील में टैक्सपेयर का पैसा इस्तेमाल नहीं किया गया है. 
 
यह भी पढ़ें: 1 साल में 600% छलांग मारने वाले मल्टीबैगर स्टॉक ने किया ये बड़ा बदलाव

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

5 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

5 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

6 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

8 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

4 hours ago