✕

होम / बिजनेस / आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? शुक्रवार की जोरदार तेजी के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी नजर

आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल? शुक्रवार की जोरदार तेजी के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी नजर

शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 827.57 अंक उछलकर 77,569.39 और निफ्टी 244.10 अंक चढ़कर 24,206.90 पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 months ago

घरेलू शेयर बाजार ने शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोारी सत्र में मजबूत बढ़त दर्ज की थी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 827.57 अंक उछलकर 77,569.39 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 244.10 अंक चढ़कर 24,206.90 पर बंद हुआ था. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटी और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली थी. हालांकि, आज बाजार की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रह सकती है. मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच निवेशकों की नजर कंपनियों के बड़े ऐलानों, पहली तिमाही के नतीजों और वैश्विक घटनाक्रम पर रहेगी. 

वैश्विक बाजार से मिल रहे हैं कमजोर संकेत

सोमवार सुबह एशियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा है. मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 4% से ज्यादा की तेजी आई है, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ी है. इसका असर जापान, दक्षिण कोरिया समेत कई एशियाई बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है. वहीं GIFT Nifty भी कमजोर शुरुआत का संकेत दे रहा है, जिससे भारतीय बाजार की ओपनिंग दबाव में रह सकती है. 

शुक्रवार को बाजार का प्रदर्शन

शुक्रवार को बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 827.57 अंक यानी 1.08% की बढ़त के साथ 77,569.39 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 1.02% चढ़कर 24,206.90 पर पहुंच गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज, BEL, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और ICICI Bank जैसे दिग्गज शेयरों में शानदार तेजी रही. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी बड़ी कंपनियों से बेहतर प्रदर्शन किया था.

आज इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोमवार के कारोबार में कई शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे. Lux Industries ने पश्चिम बंगाल में 600 करोड़ रुपये के निवेश से नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऐलान किया है, जबकि Mankind Pharma अपनी सहायक कंपनी Broadway Hospitality Services में 100% हिस्सेदारी 49 करोड़ रुपये में बेचने जा रही है. SBI Funds Management ने प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के बाद अपने IPO का आकार घटा दिया है, वहीं SBI ने भी IPO से पहले 30 निवेशकों को शेयर बेचकर 1,655 करोड़ रुपये जुटाए हैं. NTPC ने 20,456.70 करोड़ रुपये की लागत वाली लारा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट स्टेज-III को मंजूरी दी है. Powerica को गुजरात में 50 मेगावाट का विंड पावर प्रोजेक्ट मिला है, जबकि NMDC ने लौह अयस्क की नई कीमतें घोषित की हैं. Reliance Infrastructure की सहायक कंपनी Mumbai Metro One ने NARCL के साथ कर्ज पुनर्गठन समझौता किया है, जिससे 1,100 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज घटने की उम्मीद है. Swiggy ने FSSAI से जुड़े लाइसेंस संबंधी मुद्दों का समाधान कर संशोधित लाइसेंस हासिल कर लिया है. Sterlite Technologies ने यूरोप में पेटेंट विवाद में जीत दर्ज की है और HUDCO ने ओडिशा सरकार के साथ 1 लाख करोड़ रुपये तक की संभावित ऋण सहायता के लिए समझौता किया है.

तिमाही नतीजों पर भी रहेगी नजर

आज HCL Technologies, Bajaj Consumer Care, Nuvoco Vistas, Plastiblends India, Simbhaoli Sugars, Vivo Bio Tech और अन्य कई कंपनियां अपने अप्रैल-जून तिमाही नतीजे जारी करेंगी. इन कंपनियों के प्रदर्शन और प्रबंधन की टिप्पणी का असर संबंधित शेयरों के साथ-साथ पूरे बाजार की धारणा पर भी पड़ सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

38 minutes ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

3 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

3 hours ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

16 hours ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

3 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

14 minutes ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

38 minutes ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

3 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

3 hours ago