होम / बिजनेस / BW MarketWorld: तकनीक के इस्तेमाल से कैसे बदल रही है मार्केटिंग?

BW MarketWorld: तकनीक के इस्तेमाल से कैसे बदल रही है मार्केटिंग?

पिछले कुछ सालों के दौरान मार्केटिंग के साथ-साथ टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मार्केटिंग अब किसी प्रोडक्ट के विकास का सिर्फ एक फंक्शन भर नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय के दौरान काफी तेजी से विकसित हुई इंडस्ट्री भी है. मार्केटिंग के विभिन्न पहलुओं और तेजी से विकसित होती इस इंडस्ट्री पर चर्चा के लिए आज BW बिजनेसवर्ल्ड (BW BusinessWorld) द्वारा दिल्ली में ‘फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग’ के पहले एडिशन का आयोजन किया गया. 

मार्केटिंग, स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी
पिछले कुछ सालों के दौरान जहां मार्केटिंग बहुत ही तेजी से एक इंडस्ट्री के रूप में उभरी है, वहीं टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में भी काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. हमारे जीवन का शायाद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा जो तकनीक से अछूता हो और मार्केटिंग इंडस्ट्री भी तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी से बच नहीं पाई है. इसके साथ ही भारत में स्टार्टअप्स की संख्या में भी काफी तेजी से वृद्धि देखने को मिली है, तो यह सवाल उठना लाजमी है कि आखिर एक नया स्टार्टअप तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल अपने हित में किस प्रकार कर सकता है? 

कैसे करें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल
इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए Lenskart की अराधिका मेहता ने कहा कि बदलाव मुख्य रूप से दो जगहों पर होते हैं या तो फ्रंट-एंड पर जो कि कस्टमर से संबंधित होता है या फिर बैक-एंड पर जो कि कंपनी से ज्यादा संबंध रखता है. अराधिका कहती हैं कि अगर टेक्नोलॉजी से कस्टमर्स की सैद्धांतिक समस्याएं हल नहीं हो रही हैं तो वह सिर्फ एक टोकन भर है और उसका इस्तेमाल पूर्ण रूप से करना जरूरी है. 

ChatGPT: एक करिश्मा 
टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी एक ऐसा पहलू है जिसने पिछले कुछ सालों में काफी प्रगति कर ली है और अब बहुत ही बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों द्वारा इस एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है. हम AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बात कर रहे हैं. इस बारे में बात करते हुए Sterlite Technology के CMO मनीष कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले के समय में AI को लोग काफी बड़ा और एक असंभव करिश्मा मानते थे लेकिन फिर ChatGPT आया और सब कुछ बदल गया. इसके साथ ही मनीष ने यह भी बताया कि ChatGPT ने लगभग 6 महीनों में ही 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा छू लिया था.

AI का इस्तेमाल
बहुत सी कंपनियां काफी पहले से ही बॉट का इस्तेमाल करती आई हैं. बॉट का इस्तेमाल करके कस्टमर्स को किस तरह बेहतर अनुभव प्रदान किया जाए यह भी एक काफी बड़ा सवाल है. इस विषय पर बात करते हुए Two99 के CEO अगम चौधरी ने कहा कि AI की मदद से बिजनेस को समझना चाहिए कि उन्हें किस समस्या का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अराधिका का मानना है कि अभी भी बिजनेस के क्षेत्र में AI का इस्तेमाल सही से नहीं हो रहा है और अभी भी AI धीरे-धीरे विकसित हो रहा है और बहुत सी कंपनियों द्वारा कस्टमर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए AI का इस्तेमाल किया जा रहा है.
 
यह भी पढ़ें: मजबूत हुई Bajaj Finance की फिक्स्ड डिपॉजिट बुक, हासिल किया ये मुकाम

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago