होम / बिजनेस / BW MarketWorld: कैसे Omnichannel Marketing से बदल रही है मार्केटिंग की दुनिया?

BW MarketWorld: कैसे Omnichannel Marketing से बदल रही है मार्केटिंग की दुनिया?

मार्केटिंग की दुनिया बहुत ही तेजी से बदली है और यह जानना बहुत जरूरी है कि दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ रही है?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मार्केटिंग अब सिर्फ किसी प्रोडक्ट के विकास का एक हिस्सा नहीं है बल्कि बहुत ही तेजी से बढती हुई एक इंडस्ट्री भी है. इसी इंडस्ट्री के विकास का जश्न मानाने के लिए BW बिजनेसवर्ल्ड (BW BusinessWorld) द्वारा आज दिल्ली में ‘फेस्टिवल ऑफ मार्केटिंग’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 

मार्केटिंग की बदलती दुनिया
पिछले कुछ सालों में मार्केटिंग की दुनिया बहुत ही तेजी से बदली है और यह जानना बहुत जरूरी है कि दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ रही है ताकि अपने व्यापार और कंपनी को सही दिशा प्रदान करके अपना ब्रैंड तैयार किया जा सके. भारत में पिछले कुछ सालों के दौरान नए स्टार्टअप्स की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है और नए स्टार्टअप्स खुद को सही दिशा दे सकें और ग्लोबल लेवल पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकें.

ओमनीचैनल और मल्टीचैनल मार्केटिंग
ओमनीचैनल मार्केटिंग (Omnichannel Marketing) को मार्केटिंग का सबसे आधुनिक प्रकार कहा जा सकता है. इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए नील पटेल डिजिटल इंडिया के CEO प्रदीप कुमार ने पहले बताया कि ओमनीचैनल क्या होती है? प्रदीप कहते हैं कि मार्केटिंग दो प्रकार से होती है Multichannel यानी फेसबुक, मैसेज, ऑफलाइन जैसे विभिन्न चैनलों के माध्यम से या फिर ओमनीचैनल के माध्यम से यानी इन विभिन्न चैनलों को मिलाकर किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग करना.

अनुभव प्रदान करना है जरूरी
प्रदीप कुमार कहते हैं कि आजकल किसी प्रोडक्ट की मार्केटिंग के दौरान इस बात का ध्यान रखना बहुत ही ज्यादा जरूरी है कि कस्टमर क्या महसूस कर रहा है. इसके साथ ही कस्टमर्स के लिए बेहतरीन अनुभव बनाना भी एक काफी जरूरी कारक है. कस्टमर्स को बेहतरीन अनुभव किस तरह प्रदान करें? इस विषय पर प्रदीप कहते हैं की आप अपनी लॉयल्टी के माध्यम से ही कस्टमर को ऐसा अनुभव प्रदान कर सकते हैं जिससे कि वह आप से फिर से खरीदारी करने के साथ-साथ आपको अपने दोस्तों व परिवार को भी सुझा सके. 

क्यों बेहतर है ओमनीचैनल मार्केटिंग?
ओमनीचैनल मार्केटिंग के बारे में बात करते हुए प्रदीप कहते हैं कि ओमनीचैनल पर्सनलाइजेशन मार्केटिंग की नई करेंसी है और ज्यादातर सेक्टर इस वक्त ओमनीचैनल मार्केटिंग का प्रयोग कर रहे हैं. इसके साथ ही प्रदीप यह भी कहते  हैं कि नए जमाने के उद्यमियों एवं बिजनेसमैन को भी ओमनीचैनल मार्केटिंग का प्रयोग करना चाहिए क्योंकि ओमनीचैनल मार्केटिंग में CDP से इकट्ठा किए गए डेटा के अनुसार उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने की कोशिश की जाती है जिससे आपके ब्रैंड की पहचान को मजबूती मिलती है.
 
यह भी पढ़ें: अडानी के लिए अबू धाबी से आई खुशखबरी, जानिए क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

14 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago