होम / बिजनेस / युवाओं को कैसे मिलें रोजगार के मौके? फ्लिपकार्ट के रजनीश कुमार ने क्या कहा?

युवाओं को कैसे मिलें रोजगार के मौके? फ्लिपकार्ट के रजनीश कुमार ने क्या कहा?

रजनीश कुमार ने कहा कि भारत में 45 लाख से ज्यादा छोटे बिजनेस मौजूद हैं और समर्थ हमारे लिए काफी बड़ा दांव है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

इस वक्त देश में मौजूद विभिन्न क्षेत्रों में काफी बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहे हैं और ऐसा ही एक क्षेत्र है ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का क्षेत्र. जहां देश को सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त करने में सरकार अपनी भूमिका निभा रही है, वहीँ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स द्वारा भी नए कार्यक्रमों और पहलुओं की शुरुआत की जा रही है. ऐसी ही एक पहल का नाम समर्थ प्रोग्राम (Flipkart Samarth) है जिसे जाने-माने विश्वसनीय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, Flipkart द्वारा शुरू किया गया है. 

देश के नौजवानों को मिलेगा अवसर
फ्लिप्कार्ट द्वारा शुरू किए गए इस प्रोग्राम ने 15 लाख से ज्यादा लोगों की आजीविकाओं को प्रभावित किया है और सकारात्मक ढंग से बदला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल इस प्रोग्राम के सेलर बेस में 300% की वृद्धि देखने को मिली थी. देश की राजधानी दिल्ली में आज इसी कार्यक्रम की सफलता का जश्न मनाया गया इस मौके पर फ्लिप्कार्ट के SVP और चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने BW बिजनेसवर्ल्ड से खास बातचीत की और आने वाले समय में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स द्वारा देश के नौजवानों को प्रदान किए जाने आले रोजगार के अवसरों पर भी बात की.

क्या फ्लिप्कार्ट लॉन्च करेगा और प्रोग्राम?
देश के विभिन्न कोनों में मौजूद समुदायों का सामाजिक और आर्थिक उत्थान ही फ्लिप्कार्ट द्वारा शुरू किए गए समर्थ प्रोग्राम का प्रमुख उद्देश्य है. इस उद्देश्य के साथ-साथ यह प्रोग्राम प्रमुख रूप से भारतीय पारंपरिक कलाओं एवं शिल्प को भी बढ़ावा देता है. इतना ही नहीं, खुद MSME केंद्रीय मंत्री नारायण तातू ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की है. ऐसे में यह जान लेना जरूरी है कि क्या ऐसे ही और कार्यक्रमों की शुरुआत फ्लिप्कार्ट द्वारा की जाएगी? इस विषय पर बात करते हुए कंपनी के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा कि भारत में 45 लाख से ज्यादा छोटे बिजनेस मौजूद हैं और समर्थ हमारे लिए काफी बड़ा दांव है. 

युवा और रोजगार
समर्थ के बारे में आगे बात करते हुए रजनीश ने कहा कि हम आगे भी देश की MSMEs को इस कार्यक्रम में शामिल करने पर काम करते रहेंगे और हम सरकार के साथ पार्टनरशिप करके भी इस मुद्दे पर काम करेंगे. हम सभी जानते हैं की देश में मौजूद युवाओं द्वारा भी बहुत से बिजनेस चलाए जा रहे हैं ऐसे में यह सवाल जानना भी जरूरी हो जाता है कि फ्लिप्कार्ट द्वारा युवाओं और रोजगार के अवसरों को लेकर निकट भविष्य में क्या प्लान हैं? इस बारे में बताते हुए रजनीश ने कहा कि फ्लिप्कार्ट की सप्लाई चेन में लगभग 2 लाख 50 हजार कर्मचारी शामिल हैं. 

सप्लाई चेन अकेडमी
इस विषय पर आगे बात करते हुए रजनीश ने कहा कि हमारे पास सबसे बड़ी सप्लाई चेन मौजूद है और हम अपने कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखते हैं. इस बात का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान हर एक कर्मचारी के पास वो सभी अधिकार थे जो रजनीश या फिर कंपनी के अन्य सीनियर कर्मचारियों के पास मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लोगों को कुशल बनाना काफी जरूरी है और यह समर्थ प्रोग्राम में भी आपको साफ तौर पर देखने को मिल जाएगा. इसके साथ ही रजनीश ने बताया कि वह बहुत सी सरकारी संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं जो सप्लाई चेन अकेडमी चलाने में कंपनी की मदद करते हैं और यहां लोगों को ट्रेनिंग दी जाती है ताकि उन्हें कौशल प्रदान किया जा सके. 
 
यह भी पढ़ें: क्या है Flipkart Samarth Programme, जिससे प्रभावित हुए 15 लाख लोग?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.