होम / बिजनेस / कैसे 29.18 % हिस्सेदारी खरीदकर NDTV को नियंत्रित करेंगे अडानी? जानें पूरी कहानी

कैसे 29.18 % हिस्सेदारी खरीदकर NDTV को नियंत्रित करेंगे अडानी? जानें पूरी कहानी

इस डील से गौतम अडानी को मीडिया सेक्टर में पैर जमाने में मदद मिलेगी. हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि NDTV की सरकार विरोधी मुखर आवाज को दबाने के लिए यह सौदा किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अपनी अलग पत्रकारिता के लिए पहचान बना चुका नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) अब बिक गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास समझे जाने वाले उद्योगपति गौतम अडानी ने इसकी 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. अब सवाल यह है कि इतनी हिस्सेदारी से अडानी NDTV को कैसे नियंत्रित करेंगे? 

ओपन ऑफर किया जारी
दरअसल, अडानी इतने पर ही रुकने वाले नहीं हैं. वह एनडीटीवी की 55.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदना चाहता है. यही वजह है कि 26 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदने के लिए उसने 294 करोड़ रुपए में एक ओपन ऑफर जारी किया है. अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स लिमिटेड (AMNL) ने यह डील की है. दरअसल, एएमएनएल की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी विश्वप्रधान कमर्शियल प्राइवेट लमिटेड (VCPL) है. वीसीपीएल ने एनडीटीवी की एक प्रमोटर ग्रुप कंपनी आरआरपीआर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड से 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है. 

संस्थापकों को पता ही नहीं
वहीं, NDTV के फाउंडर्स और प्रमोटर्स की तरफ से कहा गया है कि वीसीपीएल ने बिना उनसे चर्चा किए हिस्सेदारी खरीदने का नोटिस दिया है. उनकी तरफ से कहा गया है कि विश्वप्रधान कॉमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड (VCPL) ने एनडीटीवी की प्रमोटर कंपनी RRPR होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने से पहले NDTV के संस्थापकों प्रणय रॉय या राधिका रॉय से कोई चर्चा नहीं की. 

कर्ज समझौते से मिला अधिकार
NDTV के प्रमोटर्स ने RRPP के जरिए अपनी हिस्सेदारी के बदले साल 2009 में कर्ज़ लिया था. ये कर्ज़ 10 साल के लिए लिया गया था और इसकी अवधि 2019 में ख़त्म हो गई थी. इसी कर्ज से जुड़े समझौते के तहत मिले अधिकार का इस्तेमाल करते हुए यह हिस्सेदारी बेची गई है. शेयर बाजार में मौजूद जानकारी के अनुसार, NDTV के तीन प्रमोटर शेयरधारकों (प्रणय रॉय 15.94%, राधिका रॉय 16.32%, आरआरपीआर होल्डिंग 29.18%) के पास 61.45 फीसदी हिस्सेदारी है और शेष 38.55 फीसदी जनता के पास हैं. 

अडानी ग्रुप को मिलेगा फायदा
इस डील से गौतम अडानी को मीडिया सेक्टर में पैर जमाने में मदद मिलेगी. हालांकि, कहा ये भी जा रहा है कि NDTV की सरकार विरोधी मुखर आवाज को दबाने के लिए यह सौदा किया गया है. बता दें कि एनडीटीवी के पास तीन प्रमुख राष्ट्रीय चैनल्स हैं, एनडीटीवी 24x7, एनडीटीवी इंडिया और एनडीटीवी प्रोफिट. कंपनी के पास एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म भी है. इस डील की खबर आम होते ही एनडीटीवी का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 2.61% की बढ़त के साथ 366.20 रुपए पर बंद हुआ था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago