होम / बिजनेस / शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी की उम्मीद, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

शेयर बाजार में गिरावट के बाद रिकवरी की उम्मीद, इन स्टॉक्स पर रखें नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 829 अंक गिरकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 227.70 अंक की गिरावट के साथ 23,639.15 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

घरेलू शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी गिरावट के बाद आज कुछ राहत देखने को मिल सकती है. विशेषज्ञों के अनुसार कई चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे बाजार में तेजी लौटने की संभावना जताई जा रही है. गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिसका असर निवेशकों की धारणा पर पड़ा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 829 अंक यानी करीब 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह करीब 992 अंक तक लुढ़ककर 75,871.18 अंक के स्तर तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 227.70 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,639.15 अंक पर बंद हुआ.

गिरावट के पीछे ये रहे प्रमुख कारण

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में कमजोरी के पीछे कई प्रमुख कारण रहे. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जिससे वैश्विक बाजारों में दबाव देखने को मिला. इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सुस्ती, रुपये में कमजोरी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. इन सभी कारणों ने मिलकर बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा दिया.

सेंसेक्स के इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे अधिक गिरावट Mahindra & Mahindra में देखने को मिली, जिसका शेयर करीब 4.23% टूट गया. इसके अलावा Maruti Suzuki, Bajaj Finance, Larsen & Toubro, UltraTech Cement और Trent जैसे दिग्गज शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए. इन कंपनियों में आई कमजोरी ने बाजार पर अतिरिक्त दबाव डाला.

हालांकि गिरते बाजार के बीच कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई और निवेशकों को सहारा दिया. गुरुवार के कारोबार में NTPC, Power Grid, Tech Mahindra, HCL Tech और Reliance Industries के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. इन कंपनियों में आई खरीदारी ने बाजार की गिरावट को कुछ हद तक सीमित रखने में मदद की.

इन शेयरों में दिख रही मजबूत खरीदारी

तकनीकी चार्ट के मुताबिक कुछ स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी का रुख दिखाई दे रहा है. इन शेयरों ने अपना 52 सप्ताह का उच्च स्तर भी पार कर लिया है, जिसे आम तौर पर तेजी का संकेत माना जाता है. ऐसे शेयरों में NTPC Green Energy, Tata Power, Adani Total Gas (ATGL), TTK Prestige, ICDS, Regaal Resources और Balkrishna Paper Mills शामिल हैं. बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि इन स्टॉक्स में आगे भी सकारात्मक मूवमेंट देखने को मिल सकता है.

इन स्टॉक्स में मिला मंदी का तकनीकी संकेत

दूसरी ओर कुछ शेयरों में तकनीकी इंडिकेटर MACD (Moving Average Convergence Divergence) ने कमजोरी का संकेत दिया है. आम तौर पर इसे ट्रेंड बदलने या गिरावट की शुरुआत का संकेत माना जाता है. जिन कंपनियों के शेयरों में यह संकेत मिला है उनमें Mahindra & Mahindra (M&M), Eicher Motors, Maruti Suzuki, Borosil, Prajay Engineers Syndicate, Aequs, Shree Rama Newsprint, Sri Lotus Developers and Realty और Stove Kraft शामिल हैं. इससे संकेत मिलता है कि इन शेयरों में फिलहाल दबाव बना रह सकता है.

तकनीकी संकेतों के आधार पर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. हालांकि कुछ सेक्टर और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी का रुझान दिखने से यह उम्मीद भी जताई जा रही है कि बाजार की लगातार दो दिनों की गिरावट पर आज कुछ हद तक ब्रेक लग सकता है. विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में सोच-समझकर और चुनिंदा स्टॉक्स में ही निवेश करें. 

इन पर भी रखें नजर

विशेषज्ञों के अनुसार 13 मार्च के कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं, क्योंकि इनसे जुड़ी अहम बिजनेस अपडेट्स सामने आई हैं, जिनका असर शेयरों की चाल पर दिख सकता है. इनमें Manorama Industries के बोर्ड ने इक्विटी शेयर, नॉन कन्वर्टिबल डेट इंस्ट्रूमेंट, वारंट या अन्य कन्वर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके 500 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने को मंजूरी दी है. वहीं, Max Financial Services के बोर्ड ने भी कंपनी का कैपिटल बेस मजबूत करने और भविष्य की ग्रोथ योजनाओं को सपोर्ट देने के लिए 2,000 करोड़ रुपये तक फंड जुटाने की मंजूरी दी है. दूसरी ओर पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अमोनिया की सप्लाई में लॉजिस्टिक दिक्कतों के चलते Balaji Amines के कुछ प्लांट अस्थायी रूप से बंद हो गए हैं. Nectar Lifesciences के बोर्ड ने अपनी सहायक कंपनी Avensis Exports Private Ltd को 100 करोड़ रुपये तक का इंटर कॉरपोरेट लोन देने की मंजूरी दी है. वहीं Gandhar Oil Refinery India ने कहा है कि पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के कारण बेस ऑयल की कीमतों में पिछले करीब 15 दिनों में लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है और फ्रेट लागत भी बढ़ी है. इसके अलावा Vascon Engineers को अहमदाबाद में Lotus Park Development Project के लिए 115.90 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला है, जिससे कंपनी के ऑर्डर बुक को मजबूती मिलने की उम्मीद है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

14 minutes ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

23 minutes ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

2 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

2 hours ago

गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेत, आज सुस्त रह सकता है बाजार; क्रूड में नरमी से मिलेगी राहत

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 85.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,329.00 पर रहा.

3 hours ago


बड़ी खबरें

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

2 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

23 minutes ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

14 minutes ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

19 hours ago