होम / बिजनेस / होम सर्विस स्टार्टअप Clean Fanatics ने सीड फंडिंग राउंड में ₹17 करोड़ जुटाए
होम सर्विस स्टार्टअप Clean Fanatics ने सीड फंडिंग राउंड में ₹17 करोड़ जुटाए
ग्राहक की दोहराई जाने वाली मांग और नए वर्टिकल्स के जुड़ने के साथ, क्लीन फैनैटिक्स सही दिशा में अग्रसर है और भविष्य में इस क्षेत्र में अग्रणी बनने की क्षमता रखता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago
प्रीमियम होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म क्लीन फैनैटिक्स (Clean Fanatics) ने इंफ्लेक्शन पॉइंट वेंचर्स (IPV) के नेतृत्व में सीड फंडिंग राउंड में 17 करोड़ रुपये ($2 मिलियन) की पूंजी जुटाई है. यह फंडिंग राउंड ब्लूम फाउंडर्स फंड, लेट्स वेंचर्स, ट्रिका, टाई एंजेल्स और अन्य प्रमुख एंजेल निवेशकों की भागीदारी से पूरा हुआ. प्राप्त फंड का उपयोग टीम विस्तार, तकनीकी उन्नयन और सिविल कंस्ट्रक्शन व होम रेनोवेशन जैसे नए वर्टिकल्स में विस्तार के लिए किया जाएगा.
2 करोड़ रुपये का मासिक राजस्व
क्लीन फैनैटिक्स की शुरुआत अक्टूबर 2024 में हुई थी और यह डीप क्लीनिंग, पेंटिंग, मार्बल पॉलिशिंग और सिविल रेनोवेशन जैसी सेवाएं प्रदान करता है. फिलहाल कंपनी सिर्फ बेंगलुरु में हर महीने 2,500 से ज्यादा घरों को सेवा प्रदान कर रही है और यहां से 2 करोड़ रुपये का मासिक राजस्व कमा रही है. बीते 24 महीनों में कंपनी ने अपनी टॉप लाइन में 8 गुना वृद्धि दर्ज की है.
क्लीन फैनैटिक्स की "पीपल फर्स्ट" अप्रोच के चलते 40% से अधिक राजस्व केवल रेफरल से आता है. तकनीक और संचालन में लगातार नवाचार की बदौलत यह कंपनी तेज, कुशल और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करती है. इसके साथ ही 22,000 से अधिक Google रिव्यू और 4.9/5 की औसत रेटिंग इसके मजबूत ग्राहक अनुभव को दर्शाते हैं.
अनुभवी नेतृत्व टीम के साथ आगे बढ़ रही कंपनी
कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ बी.जे. अरुण एक अनुभवी सीरियल आंत्रप्रेन्योर हैं. वे पहले जुलाई सिस्टम्स (जिसे 2018 में सिस्को ने अधिग्रहित किया), लिब्राटो और कैलिफोर्निया डिजिटल जैसी कंपनियों में सीईओ रह चुके हैं. साथ ही, वह टाई सिलिकॉन वैली के अध्यक्ष (2020) और टाई ग्लोबल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के चेयरमैन (2022) भी रह चुके हैं. सीओओ निशांत प्रसाद, NIT सूरत और IIM मुंबई के पूर्व छात्र हैं और ग्लेनमार्क, हेवलेट पैकार्ड और रेनोयर कंसल्टिंग जैसी कंपनियों में वरिष्ठ भूमिकाएं निभा चुके हैं. पिछले 10 वर्षों से वह होम सर्विस सेक्टर में सफलतापूर्वक संगठन चला रहे हैं.
निवेशकों का विश्वास और तेजी से बढ़ता बाजार
IPV के सह-संस्थापक मितेश शाह ने कहा, "होम सर्विसेज एक विशाल लेकिन कम सेवा-प्राप्त क्षेत्र है. भारत की भौगोलिक विविधता और बढ़ती आय को देखते हुए यह मार्केट और तेजी से बढ़ेगा. जो प्लेटफॉर्म उपभोक्ताओं को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं और सर्विस पार्टनर्स को अच्छा व्यवसाय देंगे.''
क्लीन फैनैटिक्स के सीईओ बी.जे. अरुण ने कहा, "IPV के साथ साझेदारी करना हमारे लिए बेहद फलदायी अनुभव रहा है. उनकी जांच प्रक्रिया बेहद गहन और पेशेवर रही, जिससे हमें अपने बिजनेस मॉडल को और मजबूत बनाने में मदद मिली है. हम क्लीन फैनैटिक्स को नई ऊंचाइयों तक ले जाने को लेकर बेहद उत्साहित हैं." वहीं, सीओओ निशांत प्रसाद ने कहा, "IPV की सबसे खास बात थी उनकी गति, पारदर्शिता और पारंपरिक जांच से आगे जाकर मूल्यांकन करने की इच्छा."
टैग्स