होम / बिजनेस / हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है SEBI!

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद ये बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है SEBI!

अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर बवाल मचा हुआ है. अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप (Adani Group) को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है और समूह के प्रमुख गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ भी कम हो गई है. इस बीच, माना जा रहा है कि बाजार नियामक सेबी (Sebi) पिछले कुछ दिनों में भारतीय शेयर बाजार में की गई शॉर्ट सेलिंग (Short Selling) की जांच कर सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सेबी इस पर गंभीरता से विचार कर रहा है. 

दबाव में है स्टॉक मार्केट
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से शेयर बाजार पर काफी दबाव रहा है. ऐसे में जांच से बाजार को गिराने में शॉर्ट सेलर्स की भूमिका का पता चलेगा. बता दें कि 'शॉर्ट सेलिंग' ऐसा ट्रेड है, जिसमें उस स्टॉक की बिक्री होती है, तो ट्रेडर के पास है ही नहीं. वैसे तो स्टॉक मार्केट में लंबे समय से शॉर्ट सेलिंग चली आ रही है. हालांकि, अब इसे लेकर बहस शुरू हो गई है.

ये भी पढ़ें: कश्ती डूबेगी, तो सवार भी डूबेंगे; अकेले Adani Group ही नहीं रहेगा नुकसान में 

अलग-अलग राय
कुछ लोगों का मानना है कि शॉर्ट सेलिंग मार्केट का एक जरूरी फीचर मानते है. जबकि आलोचकों का मानना है कि शॉर्ट सेलिंग, डायरेक्ट या इन-डायरेक्ट तरीके से जोखिम पैदा करता है और बाजार को आसानी से अस्थिर कर सकता है. इसलिए इस पर लगाम लगाए जाने की सख्त जरूरत है. वहीं, प्रतिभूति आयोगों के अंतर्राष्ट्रीय संगठन (IOSCO) ने भी बाजारों में शॉर्ट सेलिंग और सिक्युरिटीज लेंडिंग प्रैक्टिस की समीक्षा की है. हालांकि, IOSCO ने इन्हें प्रतिबंधित करने के बजाये शॉर्ट सेलिंग में पारदर्शिता की सिफारिश की है. 

फायदा उठाने की कोशिश!
हिंडनबर्ग ने शुरुआत में ही साफ किया था कि वो अडानी के शेयरों में शॉर्ट सेलिंग कर रही है. जानकार मानते हैं कि कंपनी अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट का भरपूर फायदा उठाना चाहती है. गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के सामने आते ही Adani Group की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. इसके साथ-साथ बैंकों और LIC के शेयर भी बड़ा गोता लगा चुके हैं. क्योंकि भारतीय बैंकों ने अडानी ग्रुप की कंपनियों को करीब 80,000 करोड़ रुपए का कर्ज दे रखा है. वहीं, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का अडानी ग्रुप की कंपनियों में 70,000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

35 minutes ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

1 hour ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

1 hour ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

2 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

3 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

2 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

35 minutes ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

1 hour ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

7 hours ago