होम / बिजनेस / इस रिपोर्ट में ऐसा क्या है, जो सामने आते ही बिखर गए Adani Group की कंपनियों के शेयर

इस रिपोर्ट में ऐसा क्या है, जो सामने आते ही बिखर गए Adani Group की कंपनियों के शेयर

Hindenburg रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत और एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अडानी (Gautam Adani) की कंपनियों को लेकर एक रिपोर्ट में कई गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं. Hindenburg रिसर्च ने अडानी समूह की शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियों पर कर्ज को लेकर न केवल चिंता जाहिर की है. बल्कि यह भी कहा है कि इन कंपनियों के शेयर 85 फीसदी से ज्यादा ओवरवैल्यूड हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है.

वैल्यूएशन में हेरफेर का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Hindenburg रिसर्च यूएस-ट्रेडेड बॉन्ड और नॉन-इंडियन-ट्रेडेड डेरिवेटिव इंस्ट्रूमेंट्स के जरिए अडानी ग्रुप की कंपनियों में शॉर्ट पोजीशन रखेगी. सीधे शब्दों में कहें तो Hindenburg, अडानी समूह की लिस्टेड कंपनियों पर दांव लगाकर लॉन्ग टर्म तक के लिए नहीं रखना चाहती. बात केवल इतनी ही नहीं है, फॉरेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म Hindenburg ने अपनी रिपोर्ट में यह भी दावा किया है कि अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर के वैल्यूएशन में हेरफेर की गई है.

अकाउंटिंग फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग
इस रिसर्च फर्म का कहना है कि अडानी समूह की कंपनियों को लेकर कई ऐसे भी मामले हैं, जो जांच का विषय है. इसमें अकाउंटिंग फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप भी शामिल हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि समूह की सूचीबद्ध कंपनियों ने लोन ले रखा है और शेयरों को गिरवी रखकर समूह की ग्रॉस फाइनेंशियल कंडीशन को जोखिम में डाला है. Hindenburg का दावा है कि इस रिसर्च रिपोर्ट को तैयार करने के लिए अडानी समूह के पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई लोगों से बातचीत की गई. इसके अलावा, वहीं, हजारों दस्तावेजों की जांच की गई. 

कंपनियों के शेयरों में गिरावट
इस खबर के आम होते ही समूह की अधिकांश कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई. अडानी पोर्ट 4.95% की गिरावट के साथ 261.05 रुपए पर बंद हुआ. वहीं, अडानी एंटरप्राइजेज में 1.37%, अडानी टोटल गैस में 3.90%, अडानी विल्मर में 4.99% और अडानी ट्रांसमिशन में 8.08% की भारी गिरावट दर्ज की गई. अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में गिरावट की वजह से निवेशकों को करोड़ों का नुकसान हो चुका है. अब देखने वाली बात ये होगी कि गुरुवार को समूह की कंपनियों का प्रदर्शन स्टॉक मार्केट में कैसा रहता है.

रिपोर्ट पर CFO का जवाब
उधर, अडानी ग्रुप के CFO जुगेशिंदर सिंह ने रिपोर्ट के जवाब में कहा कि हिंडनबर्ग ने उनसे संपर्क करने या Factual Matrix को सत्यापित करने का कोई प्रयास नहीं किया. उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट FPO से पहले समूह को बदनाम करने का प्रयास है. बता दें कि अडानी एंटरप्राइजेज का एफपीओ 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 31 जनवरी 2023 को बंद हो जाएगा. अडानी समूह का लक्ष्य अपने नए फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) से 20,000 करोड़ जुटाने का है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

3 hours ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

ईरान संकट का असर: HPCL-BPCL को हजारों करोड़ का घाटा, पहली तिमाही में भारी नुकसान

वेस्ट एशिया तनाव और महंगे कच्चे तेल ने बिगाड़ा तेल कंपनियों का गणित, HPCL को ₹12,265 करोड़ और BPCL को ₹3,962 करोड़ का नुकसान

5 hours ago

बड़ी खबरें

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

4 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

2 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

3 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

8 hours ago