होम / बिजनेस / बाजार का हाल देख घबराई ये कंपनी, IPO की योजना ठंडे बस्ते में डाली

बाजार का हाल देख घबराई ये कंपनी, IPO की योजना ठंडे बस्ते में डाली

शेयर बाजार के बुरे दिन चल रहे हैं. पिछले कुछ समय से बाजार लगातार गोता लगा रहे हैं. इससे निवेशक और कंपनियां डरी हुई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद शेयर बाजार का जो हाल हुआ है, उससे सभी आशंकित हैं. निवेशकों से लेकर कंपनियां तक खौफ में है. कोई नहीं जानता कि बाजार अभी और कितना नीचे जाएगा. इसलिए सभी अलर्ट मोड में हैं. निवेशक जहां बाजार में पैसा लगाने से कतरा रहे हैं. वहीं, आईपीओ लाने की तैयारी कर रहीं कंपनियां अपनी योजना पर नए सिरे से विचार कर रही हैं. ज्वेलरी कंपनी जोयालुक्कास (Joyalukkas) के बाद अब एपेरल रिटेल कंपनी फैबइंडिया (FabIndia) ने भी अपना आईपीओ लाने की योजना को फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया है. 

DRHP आवेदन वापस लिया
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फैबइंडिया ने लगभग 4000 करोड़ रुपए का अपना IPO लाने की योजना रद्द कर दी है. कंपनी ने शेयर बाजार में लिस्टेड होने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास दाखिल शुरुआती मसौदा (DRHP) आवेदन को भी वापस ले लिया है. कंपनी की तरफ से कहा गया है कि हम जिस आकार का आईपीओ ला रहे हैं, वह बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अनुकूल नहीं लग रहा. इसलिए फिलहाल आईपीओ की योजना को रद्द कर दिया गया है. 

भविष्य में होगा विचार 
FabIndia के निर्गम प्रस्ताव की वैधता अप्रैल, 2023 में खत्म हो रही थी. इसके जरिए 2.5 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (OFS) लाने की योजना थी. कंपनी को उम्मीद थी कि आईपीओ के जरिए वो करीब 4000 करोड़ रुपए जुटा पाएगी. लेकिन शेयर बाजार के हाल को देखते हुए कंपनी ने अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. FabIndia की तरफ से कहा गया है कि कंपनी धन जुटाने के लिए अन्य विकल्पों की तलाश करेगी और भविष्य में आईपीओ लाने के बारे में भी सोच सकती है.

फैबइंडिया के बारे में
फैबइंडिया की स्थापना 1960 में हुई थी. कंपनी देशभर के 40,000 कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों के बनाए उत्पादों की बिक्री करती है. 2020 के आंकड़ों के अनुसार फैबइंडिया के स्टोर्स की संख्या 327 थी. फैब इंडिया का फाउंडर जॉन बिसेल हैं. भारतीय पारंपरिक परिधानों में कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है. 1958 में, अमेरिकी जॉन बिसेल भारत दौरे पर आए थे. वह अखिल भारतीय हस्तशिल्प बोर्ड और कॉटेज इंडस्ट्रीज को हथकरघा कपड़ों के लिए एक बाजार बनाना चाहते थे और अपने इस उद्देश्य के लिए यहीं बस गए. इसके बाद उन्होंने फैबइंडिया की स्थापना की. आज कंपनी देश-विदेशों में कई स्टोर्स हैं. यह एक अंतरराष्‍ट्रीय ब्रैंड के रूप में स्थापित हो गई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

6 hours ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

6 hours ago

रैपिडो पर ₹10 लाख का जुर्माना, ज्यादा किराया देने के लिए प्रेरित करने पर CCPA की कार्रवाई

CCPA ने रैपिडो की ऑपरेटर कंपनी पर ₹10 लाख का जुर्माना लगाया है. नियामक ने ऐप के ‘Set your price’ फीचर, प्री-राइड अतिरिक्त भुगतान और कुछ डिजाइन तत्वों को डार्क पैटर्न से जुड़ा माना है.

8 hours ago

त्योहारी मांग के बीच चीनी की सप्लाई बढ़ी, सितंबर में रिकॉर्ड 26.50 लाख टन बिक्री कोटा

सरकार ने सितंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 13.50 लाख टन चीनी बिक्री को मंजूरी दी है. पूरे महीने का कोटा 26.50 लाख टन पहुंच गया है. बाजार में बढ़ी सप्लाई के चलते चीनी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

8 hours ago

व्यापार के बंटवारे से 2050 तक वैश्विक GDP में 6.9% की गिरावट का जोखिम: WTO

WTO की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर बहुपक्षीय व्यापार सहयोग की जगह FTAs का नेटवर्क हावी होता है तो वैश्विक निर्यात 26.9% तक घट सकता है; भारत-EFTA समझौते में टैरिफ कटौती को FDI प्रतिबद्धताओं से जोड़ा गया है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

नूरिंग्स: टाटा संस, RBI और हर पक्ष को क्या साबित करना होगा

यह विवाद टाटा संस की विशिष्ट कॉरपोरेट संरचना और RBI के अपने नियमों को लगातार लागू करने और उनकी व्याख्या करने की जिम्मेदारी पर केंद्रित है.

10 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 hours ago

महंगाई काबू में नहीं आई तो 6.5% तक बढ़ सकती है RBI की रेपो रेट: रिपोर्ट

Systematix Institutional Equities का अनुमान है कि अक्टूबर-नवंबर तक खुदरा महंगाई 6% के पार जा सकती है. खाद्य कीमतों, कच्चे तेल और थोक महंगाई में बढ़ोतरी से महंगाई पर दबाव बढ़ने की आशंका है.

6 hours ago

Hero Motors IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹300 करोड़, आज खुला ₹1,000 करोड़ का IPO

हीरो मोटर्स (Hero Motors) के IPO में ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल है. इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹79-84 प्रति शेयर तय किया गया है और यह 18 सितंबर को बंद होगा.

6 hours ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

6 hours ago