होम / बिजनेस / Hindalco ने US की AluChem को $125 मिलियन में खरीदा
Hindalco ने US की AluChem को $125 मिलियन में खरीदा
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और सेमीकंडक्टर्स जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलने की उम्मीद
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
Hindalco इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अमेरिका स्थित स्पेशियल्टी एल्युमिना निर्माता AluChem Companies का 100 प्रतिशत अधिग्रहण कर लिया है. कंपनी ने सोमवार को बयान जारी कर बताया कि यह सौदा $125 मिलियन (करीब Rs 1,040 करोड़) में किया गया है. यह अधिग्रहण हिंदाल्को की पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेपडाउन यूनिट Aditya Holdings के माध्यम से पूरा किया जाएगा.
यह डील Hindalco के लिए तकनीक-आधारित, उच्च मूल्य वाले मटेरियल पोर्टफोलियो को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
"भविष्य के लिए तैयार सस्टेनेबल समाधानों की ओर" — कुमार मंगलम बिड़ला
आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा, “यह अधिग्रहण हमारी वैश्विक रणनीति का अहम हिस्सा है, जिसके जरिए हम हाई-टेक वैल्यू-एडेड मटेरियल्स में नेतृत्व की स्थिति हासिल करना चाहते हैं. स्पेशियल्टी एल्युमिना स्पेस में हमारी यह रणनीतिक एंट्री भविष्य-उन्मुख और टिकाऊ समाधानों को तेज़ी से विकसित करने में मदद करेगी.”
अमेरिका में मिलेगा विस्तार, EV और चिप सेक्टर में संभावनाएं
कंपनी के मुताबिक AluChem का अधिग्रहण हिंदाल्को को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, सेमीकंडक्टर्स और अन्य उभरते हुए क्षेत्रों में स्पेशियल्टी एल्युमिना के बढ़ते उपयोग को भुनाने का अवसर देगा. AluChem के पास ओहायो और अर्कांसस में तीन उन्नत निर्माण इकाइयों के माध्यम से सालाना 60,000 टन की उत्पादन क्षमता है.
इस डील से Hindalco को नॉर्थ अमेरिका में अपनी मौजूदगी मजबूत करने का मौका मिलेगा. साथ ही वैश्विक स्तर पर कंपनी के उच्च मूल्य व तकनीक-प्रधान कारोबार की गति भी तेज़ होगी.
टैग्स