होम / बिजनेस / इस खबर के आते ही 3% जितना गिर गए Hero Moto के शेयर!

इस खबर के आते ही 3% जितना गिर गए Hero Moto के शेयर!

Hero Motocorp के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO Pawan Munjal और कंपनी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

किसी भी तरह की खबर भारतीय शेयर मार्केट में कंपनी के शेयरों को प्रभावित जरूर करती है. अगर कंपनी के इन्वेस्टमेंट वे संबंधित कोई खबर हो तो आपको फौरन ही कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिलता है, वहीं अगर कंपनी के खिलाफ किसी तरह की नकारात्मक खबर आ जाए तो कंपनी के शेयर दोगुनी तेजी से गिरते हुए भी नजर आने लगते हैं. हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. 

Hero MotoCorp के खिलाफ हुई FIR?
दरअसल आज ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पवन मुंजल (Pawan Munjal) और कंपनी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक FIR दर्ज कर ली है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में कंपनी के खिलाफ एक FIR दर्ज कर ली गई है. ये खबर आते ही भारतीय शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. दूसरी तरफ कंपनी ने सफाई देते हुए बताया कि यह एक पुराना मामला है जिसका संबंध वर्ष 2009 से था और FIR में कहीं भी पवन मुंजल का नाम नहीं है. कंपनी ने यह भी बताया है कि वर्ष 2013 में हीरो मोटोकॉर्प के द्वारा भी एक संबंधित मामले में एक FIR दर्ज करवाई गई थी. कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि हालांकि इस FIR में कंपनी के कुछ कर्मचारियों का नाम था लेकिन FIR में कहीं भी पवन मुंजल के नाम का जिक्र नहीं है.

मनी लॉन्डरिंग के मामले से संबंधित नहीं है FIR
BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के शेयरों में 3% की गिरावट देखने को मिली जिसके बाद कंपनी के शेयर 2945 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी पर दर्ज हुई इस FIR का संबंध प्रवर्तन निदेशालय (ED) और DRI (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यु इंटेलिजेंस) द्वारा कंपनी के खिलाफ की जा रही मनी लॉन्डरिंग के मामले से नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि DRI का संबंध CBIC (अप्रत्यक्ष करों एवं कस्टम के केंद्रीय बोर्ड) से है और यह भी एक जांच संस्था है. 

Hero Motocorp का प्रदर्शन
हालांकि पवन मुंजल और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के खिलाफ कंपनी के शेयरों में लगभग 3% की गिरावट देखने को मिली थी लेकिन खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर इस खबर से उभरते हुए दिखाई दिए और शेयरों में गिरावट कम होकर मात्र 2.80% की रह गई थी जिसके बाद कंपनी के शेयर 2953 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गए थे. पिछले पांच दिनों के दौरान कंपनी के शेयरों में 2.20% की गिरावट देखने को मिली थी और इस साल की शुरुआत से अभी तक इस शेयर में लगभग 2.16% की गिरावट देखने को मिली है. 
 
यह भी पढ़ें: JSW और MG Motor के मामले में आया नया मोड़, जानिये क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago