✕

होम / बिजनेस / HDFC Bank का निवेशकों को तोहफा : पहली बार बोनस शेयर और स्पेशल डिविडेंड पर होगा फैसला

HDFC Bank का निवेशकों को तोहफा : पहली बार बोनस शेयर और स्पेशल डिविडेंड पर होगा फैसला

HDFC Bank पहली बार बोनस शेयर और स्पेशल डिविडेंड पर फैसला ले सकता है, जिससे निवेशकों को बड़ा लाभ मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank अपने निवेशकों के लिए एक बड़ी सौगात की तैयारी में है. बैंक 19 जुलाई 2025 को एक अहम बोर्ड मीटिंग करने जा रहा है, जिसमें बोनस शेयर और स्पेशल इंटरिम डिविडेंड देने पर विचार किया जाएगा. अगर यह प्रस्ताव मंजूर होता है, तो यह HDFC Bank के इतिहास में पहली बार होगा जब वह बोनस शेयर जारी करेगा.

बोर्ड मीटिंग में होगा ऐतिहासिक फैसला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार HDFC बैंक की यह बैठक पहले से ही चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल नतीजों को मंजूरी देने के लिए निर्धारित थी. अब इसमें बोनस शेयर जारी करने और एक विशेष डिविडेंड के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी. हालांकि, बैंक ने अभी तक बोनस के अनुपात या डिविडेंड राशि के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. यह फैसला SEBI के नियमों और शेयरधारकों की मंजूरी पर आधारित होगा.

शेयर बाजार में तेजी, निवेशकों को मिला दमदार रिटर्न

बैंक के शेयरों की बात करें तो बीते एक साल में HDFC Bank के शेयर में 23.40% की वृद्धि दर्ज की गई है. वहीं दो वर्षों में यह ग्रोथ 21.50% रही है. तीन साल की अवधि में शेयर ने करीब 46.57% तक की मजबूती दिखाई है. फिलहाल HDFC Bank का शेयर BSE पर 0.22% की बढ़त के साथ 2,000.00 रुपये पर ट्रेड कर रहा है.

डिविडेंड से भी मालामाल हुए निवेशक

पिछले 12 महीनों में HDFC Bank ने अपने शेयरधारकों को कुल 22 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. मौजूदा शेयर प्राइस (1,995.50 रुपये) के आधार पर यह करीब 1.10% का डिविडेंड यील्ड बनता है. अगर बोर्ड मीटिंग में स्पेशल इंटरिम डिविडेंड पर मुहर लगती है, तो निवेशकों को अतिरिक्त फायदा मिल सकता है.

एचडीबी फाइनेंशियल में बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इसके साथ ही, बैंक ने हाल ही में अपनी सहायक कंपनी HDB Financial Services में से 13.51 करोड़ शेयर, लगभग 9,814 करोड़ रुपये में बेचे हैं. HDB Financial ने हाल ही में शेयर बाजार में शानदार डेब्यू किया है. हिस्सेदारी बिक्री के बाद HDFC Bank की इस एनबीएफसी में हिस्सेदारी घटकर अब 74.19% रह गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

9 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.