होम / बिजनेस / HDFC Bank के शेयरों में आई गिरावट, क्या मर्जर बना गिरावट की वजह?

HDFC Bank के शेयरों में आई गिरावट, क्या मर्जर बना गिरावट की वजह?

इस बैठक के बाद बहुत सी ब्रोकरेज कंपनियों ने HDFC बैंक (HDFC Bank) के स्टॉक को लेकर चिंता प्रकट की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में मौजूद सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट बैंकों की लिस्ट में सबसे ऊपर HDFC बैंक (HDFC Bank) का नाम आता है, लेकिन हाल ही में HDFC को लेकर काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आज सुबह कारोबारी दिन की शुरुआत के साथ ही BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) से बैंक के लिए बुरी खबर आई है. बैंक के शेयरों ने आज 4% की गिरावट के साथ BSE पर ट्रेडिंग की शुरुआत की है. 

HDFC Bank के शेयरों में आई गिरावट
दरअसल हाल ही में 18 सितंबर 2023 को बैंक के एनालिस्टों और संस्थागत इन्वेस्टर्स की एक बैठक हुई थी और इस बैठक के बाद बहुत सी ब्रोकरेज कंपनियों ने HDFC बैंक (HDFC Bank) के स्टॉक को लेकर चिंता प्रकट की थी. कल बैंक का स्टॉक 1,629.05 रुपए प्रति शेयर की कीअत पर बंद हुआ था जबकि आज दिन के कारोबार के दौरान बैंक के स्टॉक में अभी तक 4.02% की गिरावट देखी गई जिसके बाद स्टॉक की कीमत 1563.50 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गई थी. आपको बता दें कि आज के कारोबारी दिन की शुरुआत बैंक के स्टॉक ने 1599 रूपए प्रति शेयर से की थी. 

Sensex और HDFC Bank का स्टॉक
इतना ही नहीं, बैंक की mcap यानी मार्किट कैपिटल में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. BSE पर बैंक के स्टॉक की मार्किट कैपिटल गिरवाट के बाद लगभग 11.8 ;लाख करोड़ रुपयों पर पहुंच गई है. पिछले एक साल के दौरान सेंसेक्स पर HDFC बैंक (HDFC Bank) के शेयरों ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जहां एक तरफ HDFC बैंक के शेयरों ने एक साल के दौरान सिर्फ 4% की वृद्धि दर्ज की है, वहीं सेंसेक्स ने इस समय सीमा के दौरान लगभग 13% की वृद्धि दर्ज की है. जुलाई 2023 के दौरान यह स्टॉक 52 हफ्तों के अपने सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया था जो 1757.80 रूपए प्रति शेयर है, जबकि 52 हफ़्तों के दौरान बैंक के स्टॉक का सबसे निचला स्तर 1365.05 रुपए प्रति शेयर है.

क्यों हुई गिरावट और कैसा रह सकता है भविष्य?
18 सितंबर को आयोजित हुई बैंक के संस्थागत इन्वेस्टर्स और एनालिस्टों की बैठक के दौरान HDFC बैंक (HDFC Bank) ने जानकारी दी थी कि NIM (नेट इंटरेस्ट मार्जिन) में कमी देखने को मिल सकती है और मर्जर की बदौलत बैंक की नेटवर्थ और एसेट क्वालिटी में भी कमी देखने को मिल सकती है. इस बैठक में सामने आए नतीजों के बाद विभिन्न ब्रोकरेज कंपनियों ने बैंक के स्टॉक को लेकर चिंता जताई थी, जिसके बाद बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. जानी मानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने भी HDFC बैंक के स्टॉक की रेटिंग में कमी कर दी है. वहीँ दूसरी तरफ कई घरेलु और अन्तराष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने बैंक के स्टॉक की रेटिंग में किसी प्रकार की कमी नहीं की है. इसके साथ ही माना जा रहा है कि आने वाले समय में बैंक की लोन-बुक में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. 
 
यह भी पढ़ें: खरीदना चाहते हैं Sports Bike? Aprilia लेकर आ Aprilia RS 457!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

16 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

16 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

19 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

19 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

20 hours ago

बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

16 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

16 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

19 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

17 hours ago