✕

होम / बिजनेस / भारत दुनिया को आज देने जा रहा है चौथा सबसे बड़ा बैंक, नाम है HDFC Bank

भारत दुनिया को आज देने जा रहा है चौथा सबसे बड़ा बैंक, नाम है HDFC Bank

HDFC बैंक और HDFC का मर्जर आज से प्रभावी हो जाएगा. इस विलय के बाद बाजार मूल्य के हिसाब से HDFC दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

HDFC बैंक और HDFC के मर्जर के साथ ही आज भारत दुनिया को चौथा सबसे बड़ा बैंक दे देगा. बाजार मूल्य के हिसाब से HDFC दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा. ये मर्जर एक जुलाई यानी आज से लागू हो जाएगा. इस बीच, HDFC के चेयरमैन दीपक पारेख (Deepak Parekh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पारेख ने शेयरधारकों को अपने आखिरी संदेश में कहा कि HDFC बैंक की मुख्य ताकतों में अब होम लोन भी शामिल होगा. पारेख ने आगे लिखा है, 'टाइम टू हैंग माय बूट्स'.

कौन है पहले नंबर पर?  
अब तक दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में अमेरिका, चीन और यूरोप के बैंकों के नाम शामिल रहे हैं, लेकिन अब इस लिस्ट में भारत का HDFC बैंक भी शामिल हो रहा है. मर्जर के साथ ही HDFC बैंक बाजार मूल्य के हिसाब से दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा. इस लिस्ट में पहले नंबर पर जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी है. इसके बाद दूसरा नंबर इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड (ICBC) और तीसरे स्थान पर बैंक ऑफ अमेरिका कॉर्प है. अब चौथे नंबर पर भारत का HDFC बैंक आ गया है.  

इतनी हो जाएगी वैल्यूएशन
ब्लूमबर्ग के आकंड़ों के अनुसार, विलय के बाद अस्तित्व में आए नए HDFC बैंक की वैल्यूएशन 172 अरब डॉलर होगी. दुनिया के सबसे बड़े बैंक JP Morgan की वैल्यूएशन 416.5 अरब डॉलर है. जबकि ICBC की 228.3 अरब डॉलर और बैंक ऑफ अमेरिका की 227.7 अरब डॉलर की वैल्यूएशन है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि HDFC बैंक और HDFC के मर्जर के बाद बनी कंपनी मार्केट कैप में रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी. जानकार मानते हैं कि इस विलय के बाद HDFC बैंक में लोगों को भरोसा और भी ज्यादा हो जाएगा. क्योंकि इसके साथ ही उन्हें तमाम तरह की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलने लगेंगी.

मजबूत हो जाएगा नेटवर्क 
इस मर्जर के साथ ही नए HDFC बैंक के करीब 12 करोड़ ग्राहक हो जाएंगे और बैंक का ब्रांच नेटवर्क 8,300 से अधिक तक बढ़ जाएगा. साथ ही कुल कर्मचारियों की संख्या भी बढ़कर 1,77,000 से अधिक हो जाएगी. बता दें कि इस विलय के बाद HDFC के शेयर की डीलिस्टिंग 13 जुलाई से प्रभावी हो जाएगी. यानी HDFC के शेयर इस दिन से स्टॉक मार्केट से हट जाएंगे और संयुक्त कंपनी के शेयर 17 जुलाई से ट्रेड होंगे. इस मर्जर अग्रीमेंट के तहत  HDFC को HDFC बैंक में 41% की हिस्सेदारी मिलेगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

9 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

11 hours ago

इंफोसिस का मुनाफा 6% बढ़कर ₹7,823 करोड़, AI से कमाई में 29% की तेजी

इंफोसिस के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कारोबार ने भी दूसरी तिमाही में बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी का AI रेवेन्यू पिछली तिमाही के मुकाबले 29% बढ़ा और कुल रेवेन्यू में इसकी हिस्सेदारी 10.5% रही.

14 hours ago

2047 तक भारत की बंदरगाह क्षमता चार गुना करने का लक्ष्य, पीयूष गोयल ने पेश किया रोडमैप

गोयल के मुताबिक, भारत को वैश्विक व्यापार में अपनी भूमिका मजबूत करने के लिए आधुनिक बंदरगाह सुविधाओं और बेहतर समुद्री संपर्क व्यवस्था में निवेश करना होगा. इसके साथ ही बंदरगाहों की परिचालन दक्षता बढ़ाना भी जरूरी है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

7 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

5 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

8 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर

7 hours ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

6 hours ago