✕

होम / बिजनेस / 25 जून को खुलेगा HDB फाइनैंशियल का IPO : वैल्यूएशन में 30% कटौती की संभावना

25 जून को खुलेगा HDB फाइनैंशियल का IPO : वैल्यूएशन में 30% कटौती की संभावना

देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी HDB फाइनैंशियल का IPO निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका है. इसे एनबीएफसी सेक्टर का अब तक का सबसे बड़ा IPO माना जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की गैर-बैंकिंग वित्तीय इकाई एचडीबी फाइनैंशियल सर्विसेज (HDB) का आईपीओ (IPO) 25 जून से खुलने जा रहा है, जो 27 जून को बंद होगा. यह घरेलू बाजार में अब तक का सबसे बड़ा एनबीएफसी आईपीओ माना जा रहा है. अनुमान है कि इसके मूल्यांकन और शेयर कीमतों की घोषणा आज यानी शुक्रवार होगी जाएगी. 

वैल्यूएशन में 30% की संभावित कटौती

निवेश बैंकिंग सूत्रों के मुताबिक, पहले एचडीएफसी बैंक इस आईपीओ के लिए 10 अरब डॉलर (करीब ₹86,000 करोड़) मूल्यांकन की उम्मीद कर रहा था, लेकिन अब इसे 30 प्रतिशत तक घटाकर 7 अरब डॉलर (करीब ₹62,000 करोड़) किए जाने की संभावना है. इसका मुख्य कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी नया मसौदा परिपत्र बताया जा रहा है.

आरबीआई के नए मसौदे का असर

आरबीआई के नए प्रस्ताव के अनुसार, बैंकों को अपनी उन एनबीएफसी में हिस्सेदारी 20% तक घटानी होगी, जो बैंकों की तरह ही कारोबार करती हैं. इस निर्देश के कारण एचडीएफसी बैंक को भी एचडीबी फाइनैंशियल में अपनी हिस्सेदारी घटानी पड़ सकती है, जिससे बाजार में अधिक शेयर उपलब्ध होंगे और मूल्यांकन पर दबाव पड़ेगा.

एचडीएफसी बैंक की हिस्सेदारी घटेगी

फिलहाल एचडीएफसी बैंक की एचडीबी फाइनैंशियल में 94.36% हिस्सेदारी है. आईपीओ के बाद यह घटकर करीब 70% रह सकती है. यदि आरबीआई का मसौदा लागू होता है, तो बैंक को आगामी वर्षों में और 50% हिस्सेदारी घटानी होगी.

एक निवेश बैंकर के अनुसार, “यह सौदा उतना आसान नहीं है जितना पहले सोचा गया था. निवेशक अब कम वैल्यूएशन पर जोर दे रहे हैं ताकि भविष्य में मुनाफा मिल सके.” एक अन्य बैंकिंग सूत्र ने बताया कि आरबीआई के मसौदे के साथ-साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा, कम मार्जिन, और एसेट क्वालिटी से जुड़ी चिंताओं ने भी एचडीबी के मूल्यांकन को प्रभावित किया है.

इश्यू प्राइस में भी गिरावट की आशंका

सूत्रों ने बताया कि पहले इश्यू प्राइस ₹1,200 प्रति शेयर तक रहने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह ₹800 से नीचे रह सकता है. हालांकि निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है, लेकिन कंपनी प्राइसिंग को निवेशकों के लिए आकर्षक बनाने की दिशा में सोच रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.