होम / बिजनेस / Happy Birthday: IPL टीम से लेकर रियल एस्टेट तक फैला है Raj Kundra का बिजनेस, इतनी है नेटवर्थ

Happy Birthday: IPL टीम से लेकर रियल एस्टेट तक फैला है Raj Kundra का बिजनेस, इतनी है नेटवर्थ

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा दुनिया के सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हैं. आज यानी 9 सितंबर को वह अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी कानूनी पचड़ों में वह फंसे रहते हैं. राज कुंद्र ने 2009 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से शादी की थी. आपको शायद ये नहीं पता होगा कि दुनिया के सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल राज कुंद्रा के पिता कभी बस कंडक्टर हुआ करते थे और मां एक दुकान पर काम करती थीं. उन्होंने खुद 18 साल की उम्र से अपने घर का खर्चा चलाने के लिए शॉल बेचने का काम शुरू कर दिया था और आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. तो चलिए आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं कि आखिर कैसे वह इतनी संपत्ति के मालिक बने हैं और उनका बिजनेस कहां तक फैला हुआ है?

इतनी है नेटवर्थ

राज कुंद्रा एक साथ कई बिजनेस संभालते हैं और अलग- अलग क्षेत्र में उनकी कई कंपनियां भी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा की नेटवर्थ 2800 करोड़ रुपये है. बिजनेस के अलावा राज कुंद्रा का मुंबई में एक बड़ा सा सी फेसिंग आलीशान बंगला है. साथ ही वो कई लग्जरी गाड़ियों के भी मालिक है. राज फिल्मों को भी प्रोड्यूस करके भी तगड़ी कमाई करते हैं. वह दुनिया के सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल हैं. 

फूड चेन से लेकर सतयुग गोल्ड जैसी कई बड़ी कंपनियों के मालिक
राज कुंद्रा का असली नाम रिपु सूदन है. राज कुंद्रा ने महज 18 साल की उम्र में शॉल बेचने शुरू किया था. फिर आगे चलकर उन्होंने इसे ही अपना बिजनेस बना लिया. अपने बिजनेस को आगे के लिए राज ने नेपाल से पश्मीना शॉलों को कम रेट में खरीदते थे और फिर ब्रिटेन के ब्रांडेड फैशन स्टोर में बेचने लगे. इसके बाद धीरे-धीरे जब उनका ये बिजनेस सेटल हो गया. इसके बाद 2007 में राज कुंद्रा दुबई चले गए और अपनी कंपनी एसेंशियल जनरल ट्रेडिंग एलएलसी की शुरुआत की. उनकी ये कंपनी कीमती धातु, कंस्ट्रक्शन, माइनिंग और रिन्यूबल एनर्जी से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए काम करती है. इस बिजनेस में भी उनको खूब सफलता मिली. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज फूड चेन से लेकर सतयुग गोल्ड, ग्रुपको डेवलपर्स, टीएमटी ग्लोबल, विवान इंडस्ट्रीज, जेएल स्ट्रीम प्राइवेट लिमिटेड सहित कई बड़ी कंपनियों के मालिक हैं.

IPL टीम से लेकर रियल एस्टेट में भी किया निवेश
राज कुंद्रा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के को-फाउंडर और को-ओनर भी हैं. उन्होंने स्टील प्लांट, फैशन इंडस्ट्री, रियल एस्टेट, कंस्ट्रक्शन, विदेशी मुद्रा निवेश सहित कई इंडस्ट्री में अपना बिजनेस फैलाया हुआहै, जिसमें उन्हें खूब सफलता भी मिल रही है. 

बिटकॉइन से जुड़े मामले में ईडी ने जब्त की करोड़ों की संपत्ति
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अप्रैल में राज कुंद्रा की 97.79 करोड़ की संपत्ति जब्त कर दी है. इनमें उनका जुहू वाला बंगला भी शामिल है, जोकि शिल्पा शेट्टी के नाम पर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राज कुंद्रा पर ये कार्रवाई बिटकॉइन स्कैम से जुड़े एक मामले में की गई है. आपको बता दें, राज कुंद्रा सबसे अमीर कारोबारियों में गिने जाते हैं. स्टील प्लांट से लेकर कंस्ट्रक्शन तक, उन्होंने कई बिजनेस में पैर जमाए हुए हैं. 

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

2 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

15 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

5 hours ago