✕

होम / बिजनेस / HAL की रक्षा मंत्रालय के साथ ₹62,370 करोड़ की बड़ी डील, भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर को मिलेगा बड़ा बल

HAL की रक्षा मंत्रालय के साथ ₹62,370 करोड़ की बड़ी डील, भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर को मिलेगा बड़ा बल

तेजस Mk-1A विमान की स्वदेशी तकनीक और इस प्रोजेक्ट से जुड़े रोजगार के अवसर भारत की आर्थिक और रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भारतीय रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के साथ 97 तेजस Mk-1A लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए ₹62,370 करोड़ की डील को अंतिम रूप दे दिया है. यह HAL के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है. तेजस Mk-1A ‘मेड इन इंडिया’ तकनीक पर आधारित है, जो भारतीय वायुसेना की ताकत को और मजबूती देगा. इस डील की घोषणा के बाद गुरुवार को HAL के शेयरों में 1.10% की तेजी आई और यह 4,776 रुपये तक पहुंच गया. एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में HAL का शेयर और ऊपर जा सकता है.

2027 से शुरू होगी डिलीवरी, हर साल मिलेगा हजारों लोगों को रोजगार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेजस Mk-1A की डिलीवरी 2027-28 से शुरू होगी और इसे अगले छह साल में पूरा किया जाएगा. यह विमान पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार होगा और इसमें अत्याधुनिक फीचर्स जैसे उत्तम AESA रडार, आत्मरक्षा सिस्टम और उन्नत नियंत्रण प्रणाली शामिल होंगे. इस प्रोजेक्ट में 64% से ज्यादा इंडिजिनस कंटेंट होगा. करीब 105 भारतीय कंपनियां इस निर्माण प्रक्रिया में भाग लेंगी. इसके जरिए हर साल लगभग 11,750 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है. यह डील भारतीय एयरोस्पेस सेक्टर को मजबूती देने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी बढ़ावा देगी.

HAL ने तेज की प्रोडक्शन की रफ्तार, इंजन डील भी फाइनल

HAL ने अमेरिकी कंपनी GE (जनरल इलेक्ट्रिक) से GE-F404 इंजन खरीदने का ऑर्डर भी दे रखा है. करीब ₹5,375 करोड़ की इस डील के तहत तीन इंजन HAL को मिल चुके हैं और साल के अंत तक सात और मिल जाएंगे. इसके बाद GE हर साल 20 इंजन सप्लाई करेगा. इसके अलावा HAL, GE के साथ 113 और इंजन के लिए लगभग 1 बिलियन डॉलर की नई डील करने की योजना बना रहा है. मौजूदा समय में HAL हर साल 18 विमान बना रहा है लेकिन अब इस संख्या को बढ़ाकर 24 से 30 विमान प्रतिवर्ष करने की तैयारी है. बेंगलुरु और नासिक में तीन प्रोडक्शन लाइनें पहले से एक्टिव हैं, साथ ही कई प्राइवेट कंपनियां भी सप्लाई चेन में जुड़ी हुई हैं.

शेयरों में लौटी रफ्तार, CLSA ने बताया ‘आउटपरफॉर्म’ स्टॉक

पिछले कुछ दिनों से गिरावट में चल रहे HAL के शेयरों में 25 सितंबर को मजबूती देखने को मिली. शेयर इंट्रा-डे में 2.17% की तेजी के साथ 4,827.60 रुपये तक पहुंचे, हालांकि बाजार बंद होते-होते थोड़ी मुनाफावसूली हुई और शेयर 4,776 रुपये पर बंद हुआ. ब्रोकरेज फर्म CLSA ने HAL को ‘आउटपरफॉर्म’ रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹5,436 रखा है, जो मौजूदा भाव 4,767 रुपये से करीब 14% ऊपर है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में इस शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है, खासकर तेजस डील के प्रभाव के कारण.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस डील ने निवेशकों का भरोसा फिर से मजबूत किया है. HAL में दीर्घकालिक निवेश करने वालों के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है. हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए निवेश से पहले विशेषज्ञों की राय लेना जरूरी है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

24 seconds ago