✕

होम / बिजनेस / GST काउंसिल में कई मुद्दों पर हुई बात, लेकिन क्या गडकरी की मांग पर बनी 'बात'?

GST काउंसिल में कई मुद्दों पर हुई बात, लेकिन क्या गडकरी की मांग पर बनी 'बात'?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर 18% जीएसटी हटाने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में वित्त मंत्री को पत्र भी लिखा था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी से कई लोग नाखुश हैं. इन लोगों में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल हैं. गडकरी ने हाल ही में इस मुद्दे पर व‍ित्‍त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण को पत्र भी लिखा था. गडकरी की मांग है कि हेल्‍थ इंश्‍योरेंस प्रीमियम को 18% जीएसटी के दायरे से बाहर किया जाना चाहिए. सोमवार यानी कल GST काउंसिल की बैठक थी, तो क्या सरकार ने अपने मंत्री की मांग को स्वीकार किया?

कई मुद्दों पर बात 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता और राज्य मंत्रियों की मौजूदगी जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक सोमवार शाम को संपन्‍न हुई. इस बैठक में  विभिन्न मुद्दों पर बात हुई, जिसमें स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी कम करना भी शामिल है. बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी  की दर को 18% से कम करने पर व्यापक रूप से सहमत बन गई है. लेकिन अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा.

फिलहाल इंतजार
इसका मतलब है कि नितिन गडकरी की मांग अभी पूरी नहीं हुई है. GST काउंसिल की अगली बैठक में ही कोई फैसला लिया जाएगा. खबरों के मुताबिक, ज्‍यादातर राज्य बीमा प्रीमियम की दरों में कटौती के पक्ष में हैं. दरअसल, मासिक जीएसटी संग्रह में बढ़ोतरी से करदाताओं के अनुकूल उपाय करने की गुंजाइश निर्मित हुई है. यदि जीएसटी दरें कम की जाती हैं तो करोड़ों पॉलिसीधारकों पर प्रीमियम का बोझ कुछ कम हो जाएगा. 

पहले थी ये व्यवस्था
जीएसटी से पहले बीमा प्रीमियम पर सर्विस टैक्‍स लगता था. वित्त वर्ष 2023-24 में केंद्र और राज्यों के खजाने में स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम पर जीएसटी के जरिए 8,262.94 करोड़ रुपए आए हैं. बीमा प्रीमियम पर टैक्‍स का मुद्दा संसद में चर्चा के दौरान भी उठा था. कई विपक्षी सदस्यों ने स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम को GST से छूट देने की मांग की थी. इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि जीएसटी प्राप्ति का 75% राज्यों को जाता है. विपक्षी सदस्यों को अपने राज्य के वित्त मंत्रियों से GST परिषद में प्रस्ताव लाने के लिए कहना चाहिए.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

42 minutes ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

48 minutes ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

56 minutes ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

3 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

3 hours ago

बड़ी खबरें