✕

होम / बिजनेस / GST Collection: सितंबर में खजाने में आए 1.89 लाख करोड़ रुपये, सरकार को बड़ी राहत

GST Collection: सितंबर में खजाने में आए 1.89 लाख करोड़ रुपये, सरकार को बड़ी राहत

सितंबर 2025 का जीएसटी कलेक्शन अर्थव्यवस्था में तेजी और त्योहारों से मिली मजबूती का संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि सितंबर 2025 में देश का GST कलेक्शन ₹1.89 लाख करोड़ रहा. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा ₹1.73 लाख करोड़ था. अगस्त में भी GST कलेक्शन ₹1.86 लाख करोड़ तक पहुंचा था. यह लगातार दूसरा महीना है जब सरकार का राजस्व 1.85 लाख करोड़ रुपए से ऊपर बना हुआ है.

6 महीने में हुआ 12.1 लाख करोड़ का कलेक्शन

अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच सरकार ने कुल 12.1 लाख करोड़ रुपए GST से जुटाए. यह पिछले साल की तुलना में करीब 9.8% ज्यादा है. इस अवधि में नेट GST रेवेन्यू ₹10.4 लाख करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 8.8% की वृद्धि दर्शाता है. यह आंकड़ा बताता है कि चालू वित्त वर्ष के आधे समय में ही पिछले पूरे साल की कमाई का लगभग आधा हिस्सा सरकार को मिल चुका है.

IGST कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड

सितंबर में Integrated GST (IGST) का कलेक्शन ₹1,01,883 करोड़ तक पहुंच गया. यह जनवरी 2025 में बने पिछले रिकॉर्ड (₹1,01,075 करोड़) से ज्यादा है. इससे साफ है कि राज्यों के बीच व्यापार और वस्तुओं का आदान-प्रदान तेज हुआ है.

सेस कलेक्शन में गिरावट

अप्रैल से सितंबर के बीच सेस कलेक्शन में कमी दर्ज की गई है. अप्रैल में जहां ₹13,451 करोड़ सेस वसूला गया था, वहीं सितंबर में यह घटकर ₹11,652 करोड़ रह गया. हालांकि इसका असर कुल GST कलेक्शन पर ज्यादा नहीं पड़ा.

त्योहारों के सीजन में दिखा असर

अगस्त और सितंबर के त्योहारों के दौरान GST कलेक्शन ₹3.8 लाख करोड़ तक पहुंच गया. यह पिछले साल की तुलना में 7.8% अधिक है. बढ़ती खरीदारी और बाजारों में मांग ने सरकार की टैक्स कमाई को बढ़ावा दिया.

GST स्लैब में बड़े बदलाव

सितंबर की शुरुआत में GST परिषद ने कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया. पहले जहां 4 स्लैब (5%, 12%, 18%, 28%) थे, अब उन्हें घटाकर सिर्फ दो स्लैब – 5% और 18% कर दिया गया है. वहीं, सिन और लग्जरी आइटम्स पर 40% टैक्स लगाया गया है. ये बदलाव 22 सितंबर से लागू हो चुके हैं, जिससे कारोबारियों को सुविधा और उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

2 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

2 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

4 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें