✕

होम / बिजनेस / Budget 2025: सरकार Make In India को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी

Budget 2025: सरकार Make in India को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "विकास की यात्रा के लिए हमारे चार मजबूत इंजन कृषि, MSME, निवेश और निर्यात हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में कहा कि केंद्र सरकार "मेक इन इंडिया" को मजबूत करने के लिए एक राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन शुरू करेगी. यह मिशन छोटे, मध्यम और बड़े उद्योगों को नीतिगत सहायता और बेहतर क्रियान्वयन में मदद करेगा.

उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) की परिभाषा में बदलाव किया गया है, जिससे उनके लिए निवेश और कारोबार की सीमा बढ़ा दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि MSME भारत के कुल निर्यात में 45% योगदान देते हैं, और ये सेक्टर देश की GDP (सकल घरेलू उत्पाद) में 30% हिस्सेदारी रखता है.  

सीतारमण ने कहा, "विकास की यात्रा के लिए हमारे चार मुख्य इंजन - कृषि, MSME, निवेश और निर्यात हैं." बजट 2025-26 में MSME और स्टार्टअप्स के लिए कर्ज (लोन) से जुड़ी सुविधाओं में कई सुधार किए गए हैं. सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए कर्ज सीमा ₹5 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ कर दी गई है. इससे अगले 5 साल में ₹1.5 लाख करोड़ का अतिरिक्त कर्ज मिलने की उम्मीद है. 
 
उन्होंने आगे कहा स्टार्टअप्स के लिए भी कर्ज सीमा ₹10 करोड़ से बढ़ाकर ₹20 करोड़ कर दी गई है. साथ ही, 27 सेक्टर्स में गारंटी शुल्क 1% तक घटा दिया गया है. MSME को उधम पोर्टल के माध्यम से कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड दिए जाएंगे, जिनकी सीमा ₹5 लाख होगी. सरकार का लक्ष्य है कि पहले साल में 10 लाख क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

2 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

बड़ी खबरें