होम / बिजनेस / 1 अप्रैल से Finance Bill में हो जाएगा बदलाव, आपके Profit पर भी लग सकता है Tax

1 अप्रैल से Finance Bill में हो जाएगा बदलाव, आपके Profit पर भी लग सकता है Tax

फाइनेंस बिल में होने वाले बदलावों के अनुसार ऐसे डेब्ट फंड्स पर टैक्स लगाया जाएगा जिनका इन्वेस्टमेंट इक्विटी शेयर्स में 35% से ज्यादा नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वित्त मंत्रालय जल्द ही फाइनेंस बिल में एक जरूरी बदलाव कर सकता है. डेब्ट म्युचुअल फंड के इन्वेस्टर्स को लॉन्ग-टर्म कैपिटल के मुनाफे पर होने वाले टैक्स फायदों को इस बदलाव द्वारा खत्म कर दिया जाएगा. फाइनेंस बिल में सुझाए गए बदलावों के अनुसार इनकम टैक्स स्लैब के आधार पर ऐसे डेब्ट फंड्स पर टैक्स लगाया जाएगा जिनका इन्वेस्टमेंट इक्विटी शेयर्स में 35% से ज्यादा नहीं है. साथ ही ऐसे डेब्ट म्युचुअल फंड्स को शॉर्ट-टर्म कैपिटल माना जाएगा.
 
इस वक्त लगाया जाता है इतना टैक्स
फिलहाल ऐसे डेब्ट म्युचुअल फंड्स को लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट माना जाता है जिनमें कई सालों तक इन्वेस्टमेंट को बचाकर रखा जाता है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट वाले डेब्ट म्युचुअल फंड्स पर इंडेक्सेशन के फायदों के साथ 20% के रेट से और बिना इंडेक्सेशन के 10% के रेट से टैक्स लगाया जाता है. जो लोग 3 साल से कम समय के लिए डेब्ट म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्ट करते हैं उन पर उचित टैक्स स्लैब के आधार पर टैक्स लगाया जाएगा. फाइनेंस बिल में सुझाए गए इन बदलावों को आज संसद में पेश किया जा सकता है. 

शेयर मार्केट पर पड़ा खबर का असर 
आज यह खबर आने के बाद से शेयर मार्केट में म्युचुअल फंड कंपनियों के शेयर्स काफी नीचे ट्रेड कर रहे हैं. HDFC AMC के स्टॉक में 4%, Nippon AMC के स्टॉक में 1.75% और UTI AMC में 2% की गिरावट देखने को मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इक्विटी रिसर्च कंपनी ‘Fintrekk’ के इन्वेस्टमेंट एडवाइजर अमित कुमार गुप्ता ने कहा है कि, यह फैसला भारत की नई डेब्ट मार्केट पर बहुत बड़ा प्रभाव डालेगा. डेब्ट म्युचुअल फंड्स में होने वाले टैक्स फायदों का अब खत्म हो चुका है और अब डेब्ट म्युचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट करना भी FDs (फिक्स्ड डिपॉजिट) और NCDs (नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स) जैसा ही हो गया है. ऐसे बैंकर्स जो हमेशा डिपॉजिट कम होने की शिकायत करते थे उन्हें अचानक से बहुत अच्छा जवाब मिल गया है.

नए नियमों के लागू होने से पहले कर लें ये काम
फाइनेंस बिल में सुझाए गए ये बदलाव डेब्ट म्युचुअल फंड्स के साथ-साथ गोल्ड, अंतरराष्ट्रीय इक्विटी और घरेलु इक्विटी FOF (फंड ऑफ फंड्स) पर भी लागू किये जायेंगे. इन बदलावों की जांच करने के बाद अगर इन्हें आगे बढ़ा दिया जाता है तो ये बदलाव 1 अप्रैल 2023 से लागू कर दिए जायेंगे. इसीलिए ऐसे इन्वेस्टर्स जो इन नियमों के लागू होने से पहले फायदा उठाना चाहते हैं, वह वित्त वर्ष खत्म होने से पहले ही ऐसा कर लें. 
 
यह भी पढ़ें: कौन है वो Indian, जिस पर Hindenburg ने लगाए हैं गंभीर आरोप

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE ने लॉन्च किया 'निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स', नैतिक निवेश को मिलेगा बढ़ावा; बैंक और रिलायंस समूह बाहर

नए इंडेक्स में केवल उन कंपनियों को जगह दी गई है जो कारोबार में अहिंसा और नैतिकता के सिद्धांतों पर खरी उतरती हैं. इसका उद्देश्य निवेशकों को एथिकल इन्वेस्टिंग के लिए नया बेंचमार्क उपलब्ध कराना है.

36 minutes ago

पश्चिम एशिया तनाव से बाजार पर दबाव, GIFT Nifty कमजोर; आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31% गिरकर 77,470.11 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50.80 अंक यानी 0.21% टूटकर 24,187.70 पर आ गया.

55 minutes ago

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

16 hours ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

16 hours ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

18 hours ago

बड़ी खबरें