✕

होम / बिजनेस / स्टार्टअप्स के लिए सरकार लाई ₹2.3 करोड़ की सोलर चुनौती, रूफटॉप सोलर और नवीकरणीय ऊर्जा नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

स्टार्टअप्स के लिए सरकार लाई ₹2.3 करोड़ की सोलर चुनौती, रूफटॉप सोलर और नवीकरणीय ऊर्जा नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

MNRE का कदम, स्टार्टअप इंडिया और NISE के साथ मिलकर किया गया आयोजन

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने शनिवार को ₹2.3 करोड़ के स्टार्टअप इनोवेशन चैलेंज की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य देश में रूफटॉप सोलर और विकेन्द्रित नवीकरणीय ऊर्जा (DRE) को अपनाने में तेजी लाना है.

मंत्रालय के बयान के अनुसार, यह "इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स स्टार्टअप चैलेंज ऑन रूफटॉप सोलर एंड DRE टेक्नोलॉजीज़" नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोलर एनर्जी (NISE) की सहायता से और स्टार्टअप इंडिया, DPIIT के समन्वय में संचालित किया जा रहा है. यह घोषणा राष्ट्रीय सम्मेलन 'नवीकरणीय ऊर्जा कार्यबल के लिए कौशल विकास' के दौरान की गई.

ग्रीनटेक से लेकर ब्लॉकचेन तक स्टार्टअप्स को मिलेगा मौका

यह प्रतियोगिता ग्रीनटेक, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ब्लॉकचेन, कंस्ट्रक्शन, ऊर्जा हार्डवेयर, फिनटेक और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे विविध क्षेत्रों के स्टार्टअप्स के लिए खुली है. प्रतिभागियों के लिए कुल पुरस्कार राशि ₹2.3 करोड़ रखी गई है:

प्रथम पुरस्कार: ₹1 करोड़
द्वितीय पुरस्कार: ₹50 लाख
तृतीय पुरस्कार: ₹30 लाख
सांत्वना पुरस्कार: 10 विजेताओं को ₹5 लाख प्रत्येक

स्टार्टअप्स को मिलेगा पायलट सपोर्ट और मेंटरशिप
विजेता स्टार्टअप्स को नकद पुरस्कारों के अलावा MNRE और NISE की ओर से इन्क्यूबेशन सपोर्ट, पायलट प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन के अवसर, और अनुभवी विशेषज्ञों एवं निवेशकों से मार्गदर्शन भी मिलेगा.

क्या बोले मंत्रालय के अधिकारी
मंत्रालय के अनुसार, “यह पहल भारत के ऊर्जा परिवर्तन को गति देने के लिए नवाचार आधारित समाधान खोजने और उन्हें बढ़ावा देने का एक अहम कदम है। यह न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित करेगा.”

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.