होम / बिजनेस / कॉमर्स मंत्रालय ने अब इस खाद्य पदार्थ के निर्यात को किया बैन

कॉमर्स मंत्रालय ने अब इस खाद्य पदार्थ के निर्यात को किया बैन

देश में इस साल कई राज्‍यों में बारिश न होने के चलते धान का रकबा कम होने के कारण कॉमर्स मंत्रालय ने ब्रोकन राइस के निर्यात पर बैन लगा दिया है. ये अधिसूचना बीती रात से लागू हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में इस साल कई राज्‍यों में बारिश न होने के चलते धान का रकबा कम होने के कारण कॉमर्स मंत्रालय ने ब्रोकन राइस के निर्यात पर बैन लगा दिया है. देर रात जारी हुई इस अधिसूचना में मंत्रालय की ओर से ये भी बताया गया है कि ये अधिसूचना बीती रात से लागू हो गई है. जिसके बाद अब ब्रोकन राइस को निर्यात नहीं किया जा सकेगा.

9 सितंबर से लागू हो चुका है बैन 
कॉमर्स मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में साफ तौर पर कहा गया है कि ब्रोकन राइस को आज से निर्यात नहीं किया जा सकेगा. दरअसल एक ओर जहां देश में कई जगहों पर बाढ़ आई हैं वहीं दूसरी ओर कईं राज्‍यों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो रही है. जिसे देखते हुए चावल की पैदावार कम होने की संभावना है। इन परिस्थितियों को देखते हुए कॉमर्स मंत्रालय ने ब्रोकन राइस के निर्यात पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है. 
 
पोर्ट पर पहुंच चुका चावल हो सकेगा निर्यात 
कॉमर्स मंत्रालय ने अपने इस नोटिफिकेशन में ये भी बताया है कि जो चावल पोर्ट पर पहुंच चुका है और नोटिफिकेशन जारी होने से पहले लोड हो चुका है वो निर्यात किया जा सकेगा. 
- ये भी कहा गया है कि शिपिंग बिल जारी हो चुका हो, और जिस शिप से उसे जाना है वो भारतीय पोर्ट पर आ चुका हो और उसका रोटेशन नंबर  भी एलोकेट हो चुका हो, ऐसी स्थिति में चावल एक्‍सपोर्ट किया जा सकता है.
- या ब्रोकन राइस का कंसाइंमेंट नोटिफिकेशन जारी होने से पहले कस्‍टमर को जारी किया जा चुका हो, वो निर्यात किया जा सकता है.

भारत चावल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक 
मौजूदा समय में अगर देखें तो चीन के बाद भारत ऐसा देश है जो चावल का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है. वैश्विक पटल पर भारत की हिस्‍सेदारी चावल पैदा करने वाले देशों में 40 प्रतिशत की है। दुनिया के कईं देशों से भारत का चावल निर्यात किया जाता है. सरकार के इस एहतियाती कदम से देश में चावल के दामों में कमी आने की उम्‍मीद है. भारत ने पिछले साल 2.12 करोड़ टन चावल का निर्यात किया था. इसमें 39.4 करोड़ टन बासमती चावल था। जबकि गैर बासमती 6.11 अरब डॉलर रहा था.
   
टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

57 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

5 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

5 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

2 hours ago

जेन Z, शनि और राजनीतिक शक्ति की नई परिभाषा

भारत में भी राजनीतिक लामबंदी की एक पूरी तरह नई शैली का उदय देखा गया है, जो स्थापित राजनीतिक दलों द्वारा नहीं बल्कि डिजिटल रूप से जुड़े युवा नागरिकों द्वारा संचालित है.

29 minutes ago