✕

होम / बिजनेस / सेमीकंडक्टर चिप के लिए नहीं ताकना होगा दूसरों का मुंह, सरकार ने उठाया एक और कदम  

सेमीकंडक्टर चिप के लिए नहीं ताकना होगा दूसरों का मुंह, सरकार ने उठाया एक और कदम  

केंद्र सरकार ने एक और चिप प्लांट को मंजूरी दे दी है. इसी के साथ देश में स्थापित होने वाले सेमीकंडक्टर चिप प्लांट की संख्या बढ़कर 4 हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चिप मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है.  सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता केनेस (Kaynes) के सेमीकंडक्टर पैकेजिंग प्लांट लगाने के 3300 करोड़ रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस प्लांट में प्रतिदिन 60 लाख चिप बनाए जाएंगे. Kaynes का प्रस्तावित प्लांट भी गुजरात के साणंद में स्थापित किया जाएगा. इससे पहले, साणंद के लिए 76,000 करोड़ रुपए के दो अन्य चिपमेकिंग प्रस्तावों को मंजूरी दी जा चुकी है. 

इन सेक्टर्स में होगा इस्तेमाल
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, केनेस प्लांट की क्षमता 6.3 मिलियन चिप्स प्रतिदिन है. 46 एकड़ में बनने वाले इस प्लांट के उत्पादन का बड़ा हिस्सा केनेस इंडस्ट्रीज को जाएगा, जिसकी बुकिंग पहले ही हो चुकी है. केनेस के प्लांट में बनाए जाने वाले सेमीकंडक्टर चिप   इंडस्ट्रियल, ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रिक वाहन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स,टेलीकॉम, स्मार्टफोन आदि से जुड़ी इंडस्ट्री में इस्तेमाल होंगे.

4 यूनिट्स पर चल रहा काम
जून 2023 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित करने के पहले प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. इसके बाद फरवरी, 2024 में टाटा और सीजी पावर के प्लांट को मंजूरी दी गई. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स गुजरात के धोलेरा में एक सेमीकंडक्टर फैब और असम में एक सेमीकंडक्टर यूनिट शुरू कर रही है. जबकि सीजी पावर गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करेगी. इस तरह देश में 4 सेमीकंडक्टर यूनिट्स स्थापित होने वाली हैं.  इन 4 इकाइयों में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेश आएगा. इनकी कुल क्षमता प्रतिदिन लगभग 7 करोड़ चिप की होगी.

अभी ताइवान का दबदबा
सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन शुरू होने से भारत एक तरह से दुनिया की चिप संबंधी जरूरतों को भी पूरा करने की स्थिति में आ जाएगा. सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में फिलहाल ताइवान का दबदबा है. 2020 में इस इंडस्ट्री के वैश्विक रिवेन्यु में ताइवान की कंपनियों की हिस्सेदारी 60% से अधिक थी. Taiwan Semiconductor Manufacturing Co. (TSMC) दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी है. कोरोना महामारी से पहले तक TSMC ग्लोबल मार्केट की 92 फीसदी डिमांड को पूरा कर रही थी. TSMC के क्लाइंट में Apple, Qualcomm, Nvidia, Microsoft, Sony, Asus, Yamaha, Panasonic जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं. ताइवान की UMC भी इस सेक्टर की लीडर है. बता दें कि भारत अब तक अपनी चिप संबंधी ज़रूरतें दूसरे देशों से पूरी करता आया है. 

हमें  मिलेंगे कई लाभ
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारत में सेमीकंडक्टर प्लांट शुरू होने से कई लाभ होंगे. पहला, हमारी प्रतिभाओं में इस इंडस्ट्री की अच्छी समझ विकसित होगी. उन्हें अवसरों की तलाश में बाहर नहीं जाना होगा. इसके साथ ही विदेशों से जो भारतीय इंजीनियर घर वापसी का मौका तलाश रहे हैं, उनकी तलाश भी पूरी होगी. इसके अलावा, भारत दूसरे देशों की चिप जरूरतों को पूरा करने की स्थिति में भी आ जाएगी. सरल शब्दों में कहें तो भारत अपनों के हाथ मजबूत करने के साथ ही दूसरों की जरूरतों को भी पूरा कर पाएगा. बता दें कि यह बाजार लगातार बड़ा होता जा रहा है. 2027 तक सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के 726.73 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

2 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

1 hour ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

2 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 hour ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

5 hours ago