होम / बिजनेस / राम मंदिर के लिए अपनी तिजोरी खोलने वाले सांसद की रईसी से वाकिफ हैं आप?

राम मंदिर के लिए अपनी तिजोरी खोलने वाले सांसद की रईसी से वाकिफ हैं आप?

भाजपा ने गुजरात से 4 उम्मीदवारों को राज्यसभा भेजा है. उसमें एक नाम गोविंदभाई ढोलकिया का भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के लिए दुनियाभर से डोनेशन मिला. अपनी सामर्थ्य के हिसाब से लोगों ने बढ़-चढ़कर मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग दिया. कई नाम ऐसे भी रहे जिनकी दान की राशि ने सबको चौंका दिया. गोविंदभाई ढोलकिया भी उन्हीं में से एक हैं. ढोलकिया ने राम मंदिर के लिए 11 करोड़ रुपए दान दिए थे. वैसे तो गुजरात गोविंदभाई ढोलकिया हीरा कारोबारी हैं, लेकिन अब उनके नाम के आगे सांसद भी जुड़ गया है. बता दें कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, हीरा कारोबारी गोविंदभाई ढोलकिया, जसवंतसिंह परमार और मयंक नायक को गुजरात से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित चुना गया है.  

चारों में से सबसे अमीर
पहली बार राज्यसभा के सांसद बने गोविंदभाई ढोलकिया वैसे तो चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन अयोध्या में बने राममंदिर के लिए 11 करोड़ रुपए दान देकर वह एकदम से खबरों में आ गए थे. वह राममंदिर के लिए सर्वाधिक दान करने वालों की लिस्ट में शामिल हैं. उनकी रईसी की बात करें, तो गुजरात से राज्यसभा पहुंचे भाजपा के चारों उम्मीदवारों में ढोलकिया सबसे अमीर हैं. उनके पास 279 करोड़ रुपए की संपत्ति है. 

दानवीर भी हैं ढोलकिया
सूरत में रहने वाले 76 वर्षीय गोविंदभाई ढोलकिया बड़े हीरा कारोबारी और वह रामकृष्ण एक्सपोर्ट्स के संस्थापक एवं चेयरमैन हैं. महज छठवीं क्लास तक शिक्षा प्राप्त करने वाले ढोलकिया ने 2022-23 में 35.24 करोड़ की कमाई की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ढोलकिया ने अपने करियर की शुरुआत डायमंड सेक्टर में एक मजदूर के रूप में की थी. 1970 में उन्होंने अपना कारोबार शुरू किया और धीरे-धीरे तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते चले गए. की गिनती दानवीरों में भी होती है. 'एसआरके नॉलेज फॉउंडेशन' के जरिए वह जरूरतमंदों की मदद करते हैं. दिवाली के मौके पर गोविंदभाई ढोलकिया द्वारा अपने कर्मचारियों को दिए जाने वाले गिफ्ट अमूमन सुर्खियां बंटोरते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

7 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

10 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

11 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

12 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

12 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

11 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

7 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

8 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

10 hours ago