होम / बिजनेस / ई-कॉमर्स वेबसाइट: Fake Reviews लिखने वालों की खैर नहीं, ऐसे सबक सिखाएगी सरकार     

ई-कॉमर्स वेबसाइट: Fake Reviews लिखने वालों की खैर नहीं, ऐसे सबक सिखाएगी सरकार     

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फेक पेड़ रिव्यू लिखने के साथ-साथ अन-वेरिफाइड स्टार रेटिंग के मामलों में पिछले कुछ समय में काफी इजाफा देखने को मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेजन और फिल्पकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर खरीदारी करते समय आप प्रोडक्ट के रिव्यू पढ़ते होंगे और शायद उन्हीं के आधार पर खरीदारी भी करते हों. उदाहरण के तौर पर यदि किसी प्रोडक्ट पर अच्छे रिव्यू ज्यादा हैं, तो संभव है कि आपके उसे खरीदने की संभावना भी अधिक हो. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसे 'अच्छे' रिव्यू फेक यानी कि फर्जी भी होते हैं. ई-कॉमर्स कंपनियां फर्जी यूजर को पैसे देकर उनसे फेक रिव्यू लिखवाती हैं. यह एक ऐसा तरीका है जिसमें कोई यूजर सामान खरीदे बिना उसके बारे में कुछ अच्छा लिखकर उस ब्रैंड या उस प्रोडक्ट को प्रमोट करता है.

नकेल कसने की तैयारी
इस फर्जी प्रथा पर अब सरकार नकेल कसने जा रही है. केंद्र सरकार ने एक ड्राफ्ट फ्रेमवर्क तैयार किया है, जिसकी मदद से फेक रिव्यू लिखने और अन-वेरीफाइड स्टार रेटिंग का मुकाबला किया जा सकेगा. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फेक पेड़ रिव्यू लिखने के साथ-साथ अन-वेरिफाइड स्टार रेटिंग के मामलों में पिछले कुछ समय में काफी इजाफा देखने को मिला है. वैसे, फेक रिव्यू केवल अमेजन और फिल्पकार्ट तक ही सीमित नहीं है. ट्रैवल और होटल बुकिंग प्लेटफार्म पर भी फेक रिव्यू के मामले देखने में मिल रहे हैं.

सरकार कर रही बातचीत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इ-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से बातचीत कर इस बारे में आम राय बनाने की कोशिश कर रही है. रिपोर्ट्स में उपभोक्ता मामलों के विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह के हवाले से बताया गया है कि फेक रिव्यू और अन्य-वेरीफाइड स्टार रेटिंग से निपटने के लिए गाइडलाइंस तैयार की जाएगी. वहीं, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सरकार को इस बारे में जल्दी कुछ करना चाहिए, क्योंकि ऑनलाइन सामान और सेवाओं की खरीदारी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. ऑनलाइन शॉपिंग में लोग केवल प्रोडक्ट की तस्वीर, स्टार रेटिंग देखकर और उसके बारे में दिए ग्राहकों के फेक रिव्यू पढ़कर खरीदारी करते हैं. ऐसे में फेक रिव्यू के चक्कर में कई बार वो खराब क्वालिटी वाले प्रोडक्ट भी खरीद लेते हैं.

कानून का भी उल्लंघन
फेक और भ्रामक रिव्यू एक तरह से कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 के तहत दिए गए राइट टू बी इनफॉर्म्ड का उल्लंघन करते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए अब सरकार फेक रिव्यू पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाने जा रही है. आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स वेबसाइट पर किसी कंपनी की साख खराब करने वाले या अन्य यूजर को भ्रमित करने के लिए फेक पेड रिव्यू लिखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago