होम / बिजनेस / सरकार बनाएगी बैंकों के जरिए गांवों में अपनी पैठ, दिसंबर तक होने जा रहा है ये बड़ा काम

सरकार बनाएगी बैंकों के जरिए गांवों में अपनी पैठ, दिसंबर तक होने जा रहा है ये बड़ा काम

ऐसे गांवों में केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 तक 300 ब्रांचेज खोलने की अनुमति बैंकों को दे दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः केंद्र सरकार बैंकों के जरिए गांवों में अपनी पैठ को और मजबूत करने का प्लान तैयार कर चुकी है. इसके लिए सितंबर तक सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों को ऐसे गांवों में बैंक की शाखाएं खोलने के लिए कहा गया है, जहां पर फिलहाल एक भी ब्रांच किसी भी बैंक की मौजूद नहीं है. 

300 ब्रांच खोलने का प्रस्ताव

ऐसे गांवों में केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 तक 300 ब्रांचेज खोलने की अनुमति बैंकों को दे दी है. ये शाखाएं ऐसे गांवों में खोली जाएंगी, जहां की आबादी 3,000 से ज्यादा है. ज्यादातर बैंक की ब्रांचेज एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा की खोली जाएंगी. इसके लिए हर राज्य में कितनी शाखाएं खोली जाएंगी इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है. 

इन राज्यों में खोली जाएंगी नई शाखाएं

राजस्थान में सर्वाधिक 95 शाखाएं और मध्य प्रदेश में 54 शाखाएं खोली जाएंगी. गुजरात में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की 38, महाराष्ट्र में 33, झारखंड में 32 और यूपी में 31 शाखाएं खुलेंगी. बैंक ऑफ बड़ौदा इन क्षेत्रों में 76 और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 60 शाखाएं खोलेगा.

आईडीबीआई में सरकार बेचेगी पूरी हिस्सेदारी

दूसरी ओर, सरकार की योजना आईडीबीआई बैंक में अपनी हिस्सेदारी बेचने की है. इसके लिए सितंबर के अंत तक बोलियां आमंत्रित की जा सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक इस पर आरबीआई से बातचीत अंतिम चरण में है. कुछ मुद्दों पर आरबीआई और सेबी के साथ चर्चा करने की जरूरत है. फिलहाल आईडीबीआई बैंक में सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी है. इसमें भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की 49.24 फीसदी हिस्सेदारी है. 

वित्त मंत्रालय, बैंक ने नहीं दिया जवाब

इस बीच, ब्लूमबर्ग न्यूज ने बताया है कि भारतीय रिजर्व बैंक निवेशकों को 40% से अधिक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति देगा. हालांकि, भारत के वित्त मंत्रालय और आईडीबीआई बैंक के प्रतिनिधियों ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. वहीं, एलआईसी के प्रतिनिधि ने अभी जवाब देने से इनकार कर दिया है.

प्रबंधन का नियंत्रण सौंप सकती है सरकार

सरकार फिलहाल आईडीबीआई बैंक में अपनी और एलआईसी की कम-से-कम कुछ हिस्सेदारी बेचने के साथ उसका प्रबंधन नियंत्रण सौंपने की तैयारी में है. इस सीमा में छूट से संभावित खरीदारों की संख्या बढ़ सकती है. इससे सरकार की निजीकरण योजना को रफ्तार मिल सकती है. सरकार ने इस साल 65,000 करोड़ रुपये का विनिवेश लक्ष्य रखा है. इसमें से एक तिहाई एलआईसी के आईपीओ से जुटाए जा चुके हैं.

VIDEO: Truecaller App में आए गजब के फीचर्स

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

22 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

48 minutes ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

58 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

4 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

58 minutes ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

48 minutes ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

2 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

6 hours ago