होम / बिजनेस / अमेरिका-ईरान युद्ध कवरेज को लेकर सरकार सख्त, 4 हफ्तों के लिए टीवी न्यूज रेटिंग्स निलंबित

अमेरिका-ईरान युद्ध कवरेज को लेकर सरकार सख्त, 4 हफ्तों के लिए टीवी न्यूज रेटिंग्स निलंबित

सरकार के इस फैसले को टीवी न्यूज इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. क्योंकि टीआरपी ही चैनलों की प्रतिस्पर्धा और विज्ञापन आय का बड़ा आधार होती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

रुहैल आमीन

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालात की कवरेज को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने टीवी न्यूज चैनलों की रेटिंग जारी करने वाली संस्था BARC को अगले चार हफ्तों के लिए न्यूज चैनलों की टेलीविजन रेटिंग्स (TRP) निलंबित करने का निर्देश दिया है.

सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला टीवी चैनलों द्वारा युद्ध से जुड़ी खबरों की कथित तौर पर सनसनीखेज प्रस्तुति को देखते हुए लिया गया है. सरकार को आशंका है कि इस तरह की कवरेज से दर्शकों में अनावश्यक डर और घबराहट फैल सकती है.

रेटिंग की होड़ कम करने की कोशिश

सरकारी सूत्रों का कहना है कि कई न्यूज चैनल अमेरिका-ईरान संघर्ष को इस तरह पेश कर रहे हैं, जिससे दर्शकों में चिंता और दहशत का माहौल बन सकता है. मंत्रालय का मानना है कि अगर कुछ समय के लिए दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े जारी नहीं किए जाएंगे तो चैनलों पर टीआरपी की होड़ में सनसनीखेज कंटेंट दिखाने का दबाव कम होगा.

प्रसारण जारी रहेगा, लेकिन TRP नहीं आएगी

सरकार के आदेश के अनुसार अगले एक महीने तक न्यूज चैनलों का प्रसारण सामान्य रूप से जारी रहेगा. लेकिन इस दौरान उनके दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े यानी टीआरपी की गणना और घोषणा नहीं की जाएगी.

बढ़ सकती है निलंबन की अवधि

सूत्रों ने यह भी बताया कि सरकार इस अवधि के दौरान टीवी चैनलों की कवरेज और उसके स्वर पर नजर रखेगी. यदि अधिकारियों को लगता है कि सनसनीखेज रिपोर्टिंग या डर फैलाने का खतरा बना हुआ है. तो टीआरपी निलंबन की अवधि चार हफ्तों से आगे भी बढ़ाई जा सकती है. सरकार के इस फैसले को टीवी न्यूज इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. क्योंकि टीआरपी ही चैनलों की प्रतिस्पर्धा और विज्ञापन आय का बड़ा आधार होती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

2 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

3 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

4 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.