होम / बिजनेस / महंगाई को काबू में करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला

महंगाई को काबू में करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम, लिया ये फैसला

2021-22 में, भारत ने 246 मिलियन डॉलर (लगभग 1967 करोड़ रुपये) के गेहूं के आटे का निर्यात किया था. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जून के दौरान निर्यात लगभग 128 मिलियन डॉलर (लगभग 1023 करोड़ रुपये) रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: गेहूं की लगातार बढ़ रही महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने गेहूं का आटा, मैदा, सूजी और होलमील आटे के निर्यात पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है. इससे पहले मई में केंद्र ने गेहूं के निर्यात पर भी बैन लगा दिया था. सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, हालांकि विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने कहा है कि कुछ मामलों में भारत सरकार की अनुमति के अधीन इन वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दी जाएगी.

सरकार के इस फैसले से क्या होगा?
नियम सख्‍त होने से मैदा, सूजी और होलमील आटे के निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ेगा. इससे घरेलू बाजार में इनके दामों में गिरावट आने की संभावना है, जिससे जनता को महंगाई से थोड़ी राहत मिलेगी. उल्लेखनीय है कि सूजी में रवा और सिरगी भी शामिल हैं. होलमील आटा गेहूं का आटा ही होता है, लेकिन इसमें चोकर भी शामिल होता है और सामान्‍य आटा के मुकाबले ज्यादा पौष्टिक माना जाता है.

क्यों बढ़ रही है गेहूं की कीमत?
दरअसल रूस और यूक्रेन गेहूं के प्रमुख निर्यातक हैं. इन दोनों देशों की वैश्विक गेहूं व्यापार में लगभग एक-चौथाई हिस्सेदारी है. दोनों देशों के बीच युद्ध से गेहूं की आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हुई है, जिससे भारतीय गेहूं की मांग बढ़ी है. इसकी वजह से गेहूं की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने मई में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि, इससे गेहूं के आटे की विदेशी मांग में उछाल आया. विदेशों में गेहूं के आटे की बढ़ती मांग की वजह से घरेलू बाजार में इसकी कीमतों में तेजी से वृद्धि हुई. 2021-22 में, भारत ने 246 मिलियन डॉलर (लगभग 1967 करोड़ रुपये) के गेहूं के आटे का निर्यात किया था. वहीं, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से जून के दौरान ही निर्यात लगभग 128 मिलियन डॉलर (लगभग 1023 करोड़ रुपये) का हो गया.

कितनी है गेहूं की कीमत?
उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 22 अगस्त को गेहूं की अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 22 फीसदी बढ़कर 31.04 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि एक साल पहले की अवधि में इसका दाम 25.41 रुपये प्रति किलोग्राम था. गेहूं के आटे का औसत खुदरा मूल्य 17 फीसदी बढ़कर 35.17 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है, जो पहले 30.04 रुपये था. गर्मी के कारण गेहूं के उत्पादन में गिरावट का अनुमान है. पंजाब और हरियाणा में अनाज सूख गया है. घरेलू उत्पादन में लगभग 3 फीसदी की गिरावट से थोक और खुदरा दोनों बाजारों में गेहूं की कीमत प्रभावित हुई है.

25 अगस्त को सरकार ने लिया था अहम निर्णय
इससे पहले 25 अगस्त को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में कमोडिटी के बढ़ते दामों को रोकने के लिए गेहूं या मेसलिन के आटे के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया था. एक आधिकारिक बयान में कहा गया था, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने गेहूं या मेसलिन आटे के निर्यात पर प्रतिबंध से छूट की नीति में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.'

VIDEO : फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

14 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

14 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

9 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

15 hours ago