✕

होम / बिजनेस / सरकार ने Windfall Tax बढ़ाया, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ेगा इसका असर?

सरकार ने Windfall Tax बढ़ाया, क्या पेट्रोल-डीजल की कीमत पर पड़ेगा इसका असर?

केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) की दरों में बढ़ोतरी की है. ये बढ़ी हुई दरें मंगलवार यानी 2 जुलाई से लागू भी हो गई हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार ने आज एक बार फिर से विंडफॉल टैक्स (Windfall Tax) की दरों में बढ़ोतरी की है. आपको बता दें, सरकार ने सबसे पहले 1 जुलाई 2022 को विंडफॉल टैक्स लगाया था. ये नई दरें मंगलवार यानी 2 जुलाई से लागू भी हो गई हैं. तो आइए जानते हैं कि अब कच्चे तेल की कीमतों पर कितना विंडफॉल टैक्स लगेगा और क्या इसका असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी पड़ेंगा?

इतना बढ़ा विंडफॉल टैक्स
सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ (windfall tax) कर को मंगलवार से 3,250 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 6,000 रुपये प्रति टन कर दिया है. यह टैक्स विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) के रूप में लगाया जाता है. डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को ‘शून्य’ पर बरकरार रखा गया है. सरकार द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, नई दरें 2 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं. 

क्या है विंडफॉल टैक्स?
विंडफॉल टैक्स ऐसी कंपनियों या इंडस्ट्री पर लगाया जाता है, जिन्हें किसी खास तरह की परिस्थितियों में तत्काल काफी लाभ होता है. यह टैक्स ऐसी तेल कंपनियों पर लगाया जाता है जो दूसरे देशों से ज्यादा मुनाफा कमाते हैं, आपको बता दें कि यह एक विशेष टैक्स है जो स्पेशल अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (SAED) के रूप में लगाया जाता है. हालांकि, सरकार ने डीजल, पेट्रोल और जेट ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को 'शून्य' ही रखा है.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं पड़ेगा कोई असर
क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स लगाने के बाद कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या इसका असर फ्यूल प्राइस यानी पेट्रोल-डीजल पर भी पड़ेगा? इसका जवाब है नहीं, विंडफॉल टैक्स का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नहीं पड़ता है.

इसे भी पढ़ें-इन 5 बैंकों ने FD दरों में किया बदलाव, अब इतना मिलेगा ब्याज

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

56 minutes ago

बच्चों पर सोशल मीडिया के असर को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेटा के फेसबुक-इंस्टाग्राम पर उठे सवाल

याचिका में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम बच्चों को लंबे समय तक स्क्रीन पर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करते हैं. याचिकाकर्ता ने बच्चों की मानसिक सेहत, निजता और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर भारत में विशेष सुरक्षा उपाय लागू करने की मांग की है.

1 hour ago

टाटा ग्रुप के विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की सलाह, आपसी बातचीत से सुलझाएं मतभेद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाटा ग्रुप के नेतृत्व से आंतरिक मतभेदों को बातचीत के जरिए सुलझाने और समूह में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप भारतीय अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा है और इस विवाद का सार्वजनिक रूप से जारी रहना ठीक नहीं है.

1 hour ago

2029 तक 3 लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य, 50 हजार करोड़ रुपये के निर्यात पर सरकार की नजर

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- सेना के आधुनिकीकरण और स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर है जोर, रक्षा बजट बढ़कर रिकॉर्ड 7.85 लाख करोड़ रुपये हुआ

2 hours ago

SBI के मुनाफे में 14.28% की बढ़ोतरी, दूसरी तिमाही में ₹23,038 करोड़ का शुद्ध लाभ

नेट इंटरेस्ट इनकम में 14.69% का उछाल, बढ़कर ₹49,143 करोड़ हुई; बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

7 hours ago