होम / बिजनेस / सरकार ने विंडफॉल टैक्स घटाकर किया 13,000 रुपये प्रति टन, ATF पर फिर लगाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

सरकार ने विंडफॉल टैक्स घटाकर किया 13,000 रुपये प्रति टन, ATF पर फिर लगाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

केंद्र सरकार की टैक्स को लेकर ये तीसरी समीक्षा है. सरकार ने सबसे पहले 1 जुलाई को घरेलू क्रूड उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन विंडफॉल टैक्स लगाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमतें 6 महीने के निचले स्तर पर चली गई हैं, इसे देखते हुए सरकार ने पेट्रोलियम क्रूड पर विंडफाल टैक्स में कटौती कर दी है. विंडफॉल टैक्स को 17,750 रुपये प्रति टन से घटाकर 13,000 रुपये प्रति टन कर दिया है. कच्चा तेल जून में 120 डॉलर तक उछलने के बाद लगातार सस्ता हो रहा है, फिलहाल ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. 

ATF पर फिर से एक्सपोर्ट ड्यूटी

केंद्र सरकार ने हालांकि डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी (Export Duty) में बढ़ोतरी कर दी है, इसे 5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 7 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसके अलावा एविएशन टर्बाइन फ्यूल ATF के एक्सपोर्ट पर ड्यूटी को फिर से 2 रुपये प्रति लीटर के भाव पर लगा दिया गया है. हालांकि, सरकार ने पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को जीरो ही रखा है. पेट्रोलियम मंत्रालय कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण ऐसी सिफारिश करता है. सरकार ने कल इसका नोटिफिकेशन जारी किया था, नए भाव आज से ही लागू हो चुके हैं. 

कब टैक्स लगाया, कब हटाया
केंद्र सरकार की टैक्स को लेकर ये तीसरी समीक्षा है. सरकार ने सबसे पहले 1 जुलाई को घरेलू क्रूड उत्पादन पर 23,250 रुपये प्रति टन विंडफॉल टैक्स लगाया था. फिर 20 जुलाई को इसे घटाकर 17,000 रुपये प्रति टन कर दिया, 1 जुलाई को पेट्रोल और ATF पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई थी, जबकि डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर टैक्स लगाया था. इसके बाद 20 जुलाई को पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को खत्म कर दिया गया. ATF और डीजल की ड्यूटी में 2 रुपये की कटौती की गई और ये 11 रुपये और 4 रुपये हो गए. फिर 2 अगस्त को केंद्र सरकार ने विंडफॉल टैक्स को  17000 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 17750 रुपये प्रति टन किया था, साथ ही ATF पर लग रहे 4 रुपये प्रति लीटर की एक्सपोर्ट ड्यूटी को हटा दिया था. सरकार ग्लोबल कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए सेस का रिव्यू हर पखवाड़े में एक बार करती है. पिछली समीक्षा बैठक में कच्चा तेल $100-103 प्रति बैरल के आस-पास था, लेकिन अब ये उससे काफी नीचे आ चुका है. 

क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे
विंडफॉल टैक्स का इस्तेमाल सरकार सिर्फ तेल कंपनियों के हद से ज्यादा मुनाफे को कम करने के लिए करती है और उसमें से अपना हिस्सा लेती है. इसका देश में बिक रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं होता, ये जिस भाव पर बिक रहे हैं, उसी भाव पर बिकते रहेंगे. जब पहली बार 1 जुलाई को विंडफॉल टैक्स लगाया गया था तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 120 डॉलर के उफान पर था, जिसका फायदा घरेलू तेल कंपनियों ने उठाया. जब दूसरी बार 20 जुलाई को जब कच्चा तेल थोड़ा नरम हुआ और 100 डॉलर के आस-पास आया तो विंडफॉल टैक्स में कटौती की गई. 

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

18 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

37 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

46 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

46 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

8 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

18 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

37 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago