✕

होम / बिजनेस / इकोनॉमी के मोर्चे पर राहत की खबर: 702.96 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

इकोनॉमी के मोर्चे पर राहत की खबर: 702.96 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

ग्लोबल अनिश्चितताओं, तेल कीमतों और ब्याज दरों के उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत स्थिति में बना हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की अर्थव्यवस्था के लिए लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं. जीडीपी में मजबूती और टैक्स स्ट्रक्चर में सुधार के बाद अब विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) ने भी राहत दी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 12 सितम्बर को समाप्त हुए सप्ताह में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 4.698 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही कुल भंडार अब 702.966 अरब डॉलर पर पहुंच गया है, जो अब तक के उच्चतम स्तर 705 अरब डॉलर के बेहद करीब है.

फॉरेन करेंसी और गोल्ड रिजर्व दोनों में बढ़ोतरी

इस वृद्धि में सभी प्रमुख कंपोनेंट्स ने योगदान दिया है. फॉरेन करेंसी एसेट्स (FCA), जो रिजर्व का सबसे बड़ा हिस्सा है, उसमें 2.537 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. अब यह बढ़कर 587.014 अरब डॉलर हो गया है. वहीं, गोल्ड रिजर्व में भी 2.12 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसका कुल मूल्य अब 92.419 अरब डॉलर हो गया है. गोल्ड रिजर्व में आई यह तेजी ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में उछाल और RBI की गोल्ड खरीद रणनीति के कारण आई है.

IMF और SDR में भी दिखा सुधार

अन्य कंपोनेंट्स में भी हल्की बढ़त दर्ज की गई है :

- स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) में 32 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह 18.773 अरब डॉलर पर पहुंच गया.

- वहीं, IMF में भारत की रिजर्व पोजीशन भी 9 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.76 अरब डॉलर हो गई है.

इससे पहले 5 सितम्बर को समाप्त सप्ताह में भी 4.03 अरब डॉलर का इजाफा हुआ था, जिससे कुल भंडार 698.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया था. लगातार तीसरे सप्ताह का यह इजाफा भारत की इकोनॉमिक स्थिरता का संकेत देता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

6 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

8 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

43 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 hour ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 hours ago