होम / बिजनेस / शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर, इस वजह से जारी रहेगा तेजी का दौर!

शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर, इस वजह से जारी रहेगा तेजी का दौर!

भारतीय शेयर बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों पर निर्भर करती है. जब वह बाजार में पैसा डालते हैं, तो मार्केट उड़ान भरने लगता है और उनके पैसे निकालते ही वो धड़ाम से नीचे आ गिरता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए बीते कुछ दिन थोड़े राहत भरे रहे हैं. क्योंकि बाजार ने कोई खास बड़ा गोता नहीं लगाया है. बाजार में अब तेजी दिखाई दे रही है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेजी का दौर अभी बरकरार रहने वाला है. इसकी वजह है विदेशी निवेशकों की भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने इस महीने अब तक करीब 5,600 करोड़ रुपए निवेश किए हैं.

FPI पर निर्भर रहती है चाल 
भारतीय शेयर बाजार की चाल काफी हद तक विदेशी निवेशकों पर निर्भर करती है. जब वह बाजार में पैसा डालते हैं, तो मार्केट उड़ान भरने लगता है और उनके पैसे निकालते ही वो धड़ाम से नीचे आ गिरता है. कुछ वक़्त पहले घबराए विदेशी निवेशक भारतीय स्टॉक मार्केट में बिकवाली कर रहे थे, इसलिए बाजार गहरे गोते लगाए जा रहा था, लेकिन अब वो बाइंग मोड में आ गए हैं. 

बदले मिजाज की वजह
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) के बदले मिजाज के पीछे त्योहारी सीजन में उपभोक्ता खर्च बढ़ने की उम्मीद एक बड़ा कारण है. साथ ही अन्य उभरते बाजारों की तुलना में फंडामेंटल्स मजबूत होने की वजह से एफपीआई का भारतीय बाजार के प्रति आकर्षण बढ़ा है. इससे पहले अगस्त में विदेशी निवेशकों ने इंडियन स्टॉक मार्केट में 51,200 करोड़ और जुलाई में लगभग 5,000 करोड़ रुपए का निवेश किया था.

जमकर की थी बिकवाली 
FPI का भारतीय बाजारों से निकासी का सिलसिला पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ था. अक्टूबर, 2021 से जून, 2022 के दौरान एफपीआई ने करीब 2.46 लाख करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे. जबकि अब एक से नौ सितंबर के दौरान एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों में शुद्ध रूप से 5,593 करोड़ रुपए डाले हैं, जो बाजार के लिए शुभ संकेत हैं.

जारी रहेगी FPI की शॉपिंग! 
एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भारतीय बाजारों में एफपीआई की लिवाली जारी रहेगी. हालांकि, यदि अमेरिका में बॉन्ड पर यील्ड बढ़ती है या डॉलर इंडेक्स 110 से ऊपर जाता है, तो उनका रुख प्रभावित हो सकता है. उनके मुताबिक, विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों में इसलिए खरीदारी कर रहे हैं, क्योकि बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का प्रदर्शन सबसे अच्छा है. जबकि अमेरिका, यूरोपीय देशों और चीन में सुस्ती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago