होम / बिजनेस / Titan के शेयर में उछाल की वजह कैसे बना सोना, लगातार बनी हुई है बढ़त!

Titan के शेयर में उछाल की वजह कैसे बना सोना, लगातार बनी हुई है बढ़त!

एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक ने 2920 से 2930 रूपए प्रति शेयर का ब्रेकआउट प्रदान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जुलाई 2022 में अपने सबसे निचले स्तर को छूने के बाद टाइटन कंपनी (Titan Company) के शेयर की कीमत में पिछले एक साल से लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. पिछले एक साल के दौरान Tata Group के इस स्टॉक ने अपने इन्वेस्टर्स को 40% जितने जबरदस्त रिटर्न्स दिए हैं. 

टाइटन की लगातार वृद्धि
अगर वित्त वर्ष 24 की शुरुआत से अभी तक का आंकड़ा देखें तो पता चलता है कि टाइटन के शेयर की कीमत 2335 रूपए प्रति शेयर से बढ़कर 2935 रूपए प्रति शेयर तक पहुंच चुकी है जिसका मतलब ये है कि वित्त वर्ष 24 की शुरुआत से अभी तक यह शेयर अपने इन्वेस्टर्स को लगभग 25% जितने रिटर्न्स प्रदान कर चुका है. लेकिन लग रहा है कि अभी इस स्टॉक में काफी ताकत बची है और फैशन और ज्वेलरी ब्रैंड का ये स्टॉक अभी और अच्छे रिटर्न्स प्रदान कर सकता है. आज टाइटन के शेयर की कीमतों में फिर से बढ़त देखने को मिली और आज दिन की ट्रेडिंग के दौरान इस स्टॉक की कीमत 2935 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर दर्ज की गई है. 

आगे भी होगी बढ़ोत्तरी?
स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स की मानें तो टाइटन के शेयर की कीमतों में हो रही वृद्धि के पीछे सोने के बढ़ते दामों का बहुत बड़ा हाथ है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक ने 2920 से 2930 रूपए प्रति शेयर का ब्रेकआउट प्रदान किया था और अभी भी चार्ट पैटर्न पर यह शेयर काफी मजबूत नजर आ रहा है. सोने के दामों में उच्च स्तर पर स्थिरता बनी हुई है और इसीलिए माना जा रहा है कि टाइटन के शेयर्स की कीमत में अभी और ज्यादा बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस वित्त वर्ष के अंत तक इस स्टॉक के शेयर की कीमत 3670 रूपए प्रति शेयर तक पहुंच सकती है. 

बढ़त की क्या है वजह?
सोने के बढ़ते दामों और टाइटन के शेयर्स के बीच के रिश्ते के बारे में बात करते हुए IIFL सिक्योरिटीज में रिसर्च के वाईस प्रेजिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि इस साल की शुरुआत से अभी तक सोने के दामों में लगभग 8% जितनी बढ़ोत्तरी हो चुकी है और पिछले एक क्वार्टर से सोने के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर पर बने हुए हैं. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अभी सोने के दामों में वृद्धि बनी रहेगी और माना जा रहा है कि ECB द्वारा इंटरेस्ट रेट में 25BPS की बढ़ोत्तरी के बाद भी सोने के दामों में वृद्धि बनी रहेगी. इतना ही नहीं दुनिया भर में मौजूद अन्य केंद्रीय बैंक भी इस फैसले की नकल करके इंटरेस्ट रेट्स बढ़ाएंगे और इसीलिए आने वाला समय भी टाइटन के लिए काफी ज्यादा उम्मीद भरा नजर आ रहा है. 

रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के शेयर्स 
टाइटन के शेयर की कीमतों में जारी बढ़त के बारे में बात करते हुए ब्रोकरेज कंपनी Choice Broking के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बागडिया ने कहा कि टाइटन के शेयर ने 2920 से 2930 रूपए के बीच का ब्रेकआउट प्रदान किया है और अभी भी चार्ट पर यह स्टॉक काफी शानदार नजर आ रहा है. शॉर्ट-टर्म में इस स्टॉक के शेयर की कीमत 3100 रूपए तक जा सकती है. वह लोग जिन्होंने यह स्टॉक खरीद रखा है उनके लिए यही सलाह है कि आप इस शेयर की कीमत 3100 रूपए के आस पास पहुंचने का इन्तजार करें. टाइटन कंपनी के शेयर होल्डिंग पैटर्न को देखते हुए कहा अजा सकता है कि रेखा झुनझुनवाला के पास टाइटन के 5.29% शेयर्स मौजूद हैं.
 
यह भी पढ़ें: ITC के शेयरों में क्या जारी रहेगा मजबूती का दौर? इस ब्रोकरेज हाउस ने दिया जवाब 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago