होम / बिजनेस / गिर रहे हैं सोना-चांदी? क्या आगे भी रहेगी गिरावट जारी?

गिर रहे हैं सोना-चांदी? क्या आगे भी रहेगी गिरावट जारी?

MCX पर जहां सोने की कीमतों में काफी मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के दामों में 0.33% की गिरावट देखने को मिली है.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

सोने और चांदी (Gold and Silver Prices Today) की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद सोना तीन हफ्तों के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. इन्वेस्टमेंट के नजरिये से सोना और चांदी काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. पिछले कुछ समय के दौरान सोने के दाम अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच गए थे लेकिन हाल ही में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. आइए इस गिरावट के पीछे मौजूद प्रमुख कारणों के बारे में जानते हैं.

कितनी हुई गिरावट?
जहां MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर जहां सोने की कीमतों में काफी मामूली सी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के दामों में 0.33% की गिरावट देखने को मिली है. MCX पर सोना 0.07% की गिरावट के साथ 59,392 रूपए प्रति दस ग्राम की कीमत पर ट्रेड कर रहा था. दूसरी तरफ भारतीय बाजार में सोने के दामों में 1% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. कल भारतीय बाजार में सोने के दाम 59,298 रूपए के स्तर पर बंद हुए थे. 

क्यों हुई गिरावट?
हाल ही में रेटिंग एजेंसी फिच ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग को AAA से कम करके AA+ कर दिया था. एजेंसी द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद गुरूवार को डॉलर की स्थिति मजबूत होती दिखाई दी थी और साथ ही बॉन्ड यील्ड की स्थिति भी मजबूत हुई. इसके साथ ही भारत में सोने की मांग में भी पिछले कुछ समय के दौरान गिरावट देखने को मिली थी. इस साल के दौरान अप्रैल-जून के बीच भारत में सोने की ज्वेलरी में सालाना आधार पर 8% की गिरावट देखने को मिली थी.

6 हफ्तों में सबसे कम कीमत पर सोना
इन्हीं कुछ प्रमुख कारकों की वजह से सोना पिछले 6 हफ्तों के दौरान अपनी अब तक की सबसे निचली कीमत पर दर्ज किया है. दरअसल अमेरिका का निजी पैरोल डेटा मजबूत हुआ जिसकी वजह से मार्किट में यह भावना बनने लगी कि अमेरिका इन्फ्लेशन से बच सकता है और इन्हीं उम्मीदों को देखते हुए फेडरल रिजर्व अब आने वाले समय में दरों को और ज्यादा बढ़ा सकता है. और उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व आने वाले समय में रेपो-रेट में बढ़ोत्तरी भी करेगा. ऐसे में एक महत्त्वपूर्ण सवाल ये भी है कि क्या आगे भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी रहेगी?

अब आगे क्या?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि अभी दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा अब अपने सोने के भंडारों में ज्यादा से ज्यादा बढ़ोत्तरी की जाएगी. अगर आने वाले समय में ऐसा होता है तो साफ़ तौर पर सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन्वेस्टर्स को अपने पोर्टफोलियो में विविधता को बढ़ाना चाहिए और सोने में इन्वेस्टमेंट करने पर ध्यान चाहिए. केडिया कैपिटल (Kedia Capital) के फाउंडर अजय केडिया का मानना है कि आने वाले 6 महीनों के भीतर सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है और सोने की कीमतें 65,000 रूपए के स्तर तक जा सकती हैं.
 
यह भी पढ़ें:  वित्त मंत्री: इकॉनमी के डिजिटलाइजेशन में RRB भी करें सहयोग!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

14 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

15 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

17 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

18 hours ago

BRICS देशों में यूपी का जलवा, ₹50,000 करोड़ के निर्यात से बनाया नया रिकॉर्ड

BRICS और सहयोगी देशों को उत्तर प्रदेश से 5.36 अरब डॉलर का निर्यात, राज्य के MSME, हस्तशिल्प और चमड़ा उद्योग ने बनाया नया रिकॉर्ड

18 hours ago

बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

14 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

15 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

18 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.