होम / बिजनेस / Go First को मिली उड़ान भरने की अनुमति, DGCA ने इन शर्तो के साथ दी मंजूरी 

Go first को मिली उड़ान भरने की अनुमति, DGCA ने इन शर्तो के साथ दी मंजूरी 

DGCA ने Go first को कई शर्तों के साथ उड़ान भरने की अनुमति दी है, जिसमें उसके विमानों की बेहतर स्थिति से लेकर दूसरी कई अन्‍य शर्तें शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Go first ने अपने विमानों की उड़ान सेवा को शुरू करने को लेकर DGCA (Directorate General of Civil Aviation) के पास 26 जून को अपना रिजोल्‍यूशन प्‍लान सौंपा था. इसे DGCA ने कई शर्तो के साथ मान्‍यता दे दी है. अब Go first के विमान एक बार फिर से उड़ान भर सकेंगे. 

 किन शर्तों के साथ दी है मंजूरी
Go first को DGCA ने कई शर्तों के साथ मंजूरी दी है. इन शर्तों में एयरलाइंस के पास एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट हमेशा मौजूद होना चाहिए. जो भी विमान उड़ान भरेगा उसकी स्थिति बेहतर होनी चाहिए उसमें किसी भी तरह की खराबी नहीं होनी चाहिए. इसके अतिरिक्‍त किसी भी बगैर हैंडलिंग फ्लाइट के कोई भी एयरक्राफ्ट का इस्‍तेमाल ऑपरेशन में नहीं किया जाना चाहिए. DGCA ने ये भी कहा कि अगर कंपनी के द्वारा किसी तरह का बदलाव किया जाता है तो उसकी जानकारी DGCA को दी जानी चाहिए. 

अंतरिम फंडिग के बिना नहीं हो सकेगा ऑपरेशन 
दरअसल Go first वित्‍तीय संकट में घिरने के कारण इस तरह की परेशानी में घिरी है, जिसमें उस पर इंसॉल्‍वेंसी की तलवार लटकी हुई है. ऐसे में DGCA ने ये भी कहा है कि Go first को फ्लाट्स का ऑपरेशन करने के लिए पर्याप्‍त फंडिंग का इंतजाम होना चाहिए. DGCA ने स्‍पष्‍ट कर दिया है जब फंडिंग को लेकर अ्रपूवल मिलेगा और टिकट बेचने की अनुमति मिलेगी तभी कंपनी ऑपरेशन संचालित कर पाएगी. साथ ही रिजाल्‍यूसन अधिकारियों को DGCA द्वारा मांगी गई हर जानकारी को तुरंत मुहैया कराना होगा. 

23 जुलाई तक उड़ानों को कर दिया था कैंसिल 
इससे पहले संकट में घिरी Go first ने कहा था कि वो 23 जुलाई तक अपने ऑपरेशन को स्‍थगित कर रही है. वित्‍तीय संकट का सामना कर रही इस कंपनी ने 3 मई से ही अपनी उड़ानों को स्‍थगित किया हुआ है. इस कंपनी के विमानों के उड़ान न भरने के बाद कई जगहों के लिए विमान किरायों में बड़ा भारी इजाफा देखने को मिला था. लेकिन अब एक बार फिर मिले इस अप्रूवल ने उम्‍मीद की किरण तो जगा ही दी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

11 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

15 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

16 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

18 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

13 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

8 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.