होम / बिजनेस / 2023-दुनिया के लिए सबसे खराब वर्ष! पर भारत से हैं उम्मीद: गीता गोपीनाथ,IMF

2023-दुनिया के लिए सबसे खराब वर्ष! पर भारत से हैं उम्मीद: गीता गोपीनाथ,IMF

2023 के लिए IMF की डिप्टी डायरेक्टर ने जो अनुमान लगाया है वो डराने वाला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः दुनिया के आगामी वर्ष 2023 काफी खराब हो सकता है, क्योंकि वित्तीय तौर पर बहुत सारी ऐसी चीजें एक साथ हो रही हैं, जो इस ओर संकेत देती हैं. इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की डिप्टी डायरेक्टर गीता गोपीनाथ ने कहा कि दुनिया भर की उम्मीदें इस बार मंदी की आहट के बीच भारत पर टिकी हैं. उन्होंने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए वैश्विक मंदी, चीन की इकोनॉमी में गिरावट, भारत द्वारा जी 20 की अध्यक्षता को संभालना, क्रिप्टोकरेंसी और जीडीपी की ग्रोथ पर बात की.

 भारत की जीडीपी लगातार बढ़ रही है

गीता गोपीनाथ ने कहा कि वैश्विक स्तर को देखते हुए जहां ज्यादार देशों की जीडीपी गिर रही है, वहीं भारत की जीडीपी कोविड के बाद से लगातार ग्रोथ कर रही है. अभी भी यह 4-6 फीसदी के स्तर पर है, जिससे लग रहा है कि लॉकडाउन के बाद से स्थितियों में सुधार हो रहा है. भारत में निजी खपत में अच्छी तरह से सुधार देखा है, निवेश अच्छा कर रहा है और हम उम्मीद करते हैं कि निवेश आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण इंजन होगा. 

दुनिया के सामने लगातार चुनौतियां

ग्लोबल लेवल पर सभी इकोनॉमी में इस वक्त कई सारी चुनौतियों की भरमार है. खाद्य, एनर्जी और लोन का मुद्दा सबसे बड़ा है. क्रिप्टोकरेंसी के साथ जो हुआ वो सब देख रहे हैं. यूक्रेन संकट के चलते दुनिया भर में इस वक्त एनर्जी क्राइसेस देखने को मिल रही है. विकसित देश भी इससे काफी ज्यादा प्रभावित हैं. 

कम आय वाले देशों में लोन का संकट 

गोपीनाथ ने कहा कि लगभग 60% कम आय वाले देश या तो पहले से ही लोन न मिलने से तनाव में हैं या लोन के तनाव के उच्च जोखिम में हैं. जी20 इस लोन की समस्या को हल करने में देशों की मदद करने के लिए सामान्य रूपरेखा तैयार करता है और कुछ देशों के साथ प्रगति हुई है. लेकिन बहुत कुछ करने की जरूरत है और भारत इन देशों के लिए बहुत तेजी से लोन समाधान प्राप्त करने के लिए ठोस कार्रवाई करने में सबसे आगे है.

चीन में आई गिरावट चिंता का विषय

अक्टूबर की तुलना में अमेरिका और यूरोप के लिए इस साल की तीसरी तिमाही कुछ अन्य देशों के लिए भी उम्मीद से बेहतर रही. इसलिए वैश्विक दृष्टिकोण कुछ अर्थों में ऊपर की ओर मूल्यांकन किया गया था, लेकिन चौथी तिमाही के हाई फ्रिक्वेंसी डेटा उस धीमी गति के अनुरूप है जिसे अगले वर्ष के लिए पेश कर रहे हैं और जिस देश के लिए हमारे दृष्टिकोण में सबसे महत्वपूर्ण गिरावट आई है वह चीन है. गोपनीथ ने आगे कहा कि में लगता है कि अगला साल इस साल से भी बुरा होने वाला है.ऊर्जा बाजार अभी भी एक जोखिम का स्रोत हैं, हम कीमतों को ऊपर या नीचे जाते हुए देख सकते हैं, बहुत अधिक अस्थिरता है जो चीन की अर्थव्यवस्था के माध्यम से आ सकती है.

अमेरिका में आ सकती है मंदी

गोपीनाथ ने अमेरिकी इकोनॉमी पर पूछे गए सवाल के बारे में जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका में विकास कुछ और धीमा होगा और हम उम्मीद करते हैं कि बेरोजगारी कुछ बढ़ जाएगी. अब यह मंदी के क्षेत्र में होगा या नहीं यह निर्धारित किया जाना बाकी है. इसका असर यूरोप पर भी पड़ेगा और वहां के ज्यादातर देश एक इकोनॉमिक क्राइसेस से जूझ रहे हैं. गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से सब बेहाल हैं. यूरोप के लिए जो अधिक हालिया डेटा आया था, वह उस अनुमान के अनुरूप बहुत कमजोर था जो हमारे पास है. लगभग आधे यूरो देशों की चौथी तिमाही में नकारात्मक वृद्धि हुई है. इसलिए यह उनके लिए कठिन समय है.

VIDEO: कैसे टेस्टिंग सेक्‍टर में आने जा रहा है बड़ा बूस्‍ट, जानिए TIICCI के चेयरमैन शैलेन्‍द्र सरोज से

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

11 hours ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

11 hours ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

14 hours ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

14 hours ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

6 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

7 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

11 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

6 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

10 hours ago