✕

होम / बिजनेस / Gentari और AWS ने किया 80 मेगावॉट पवन ऊर्जा समझौता, नेट-जीरो लक्ष्यों को मिलेगी रफ्तार

Gentari और AWS ने किया 80 मेगावॉट पवन ऊर्जा समझौता, नेट-जीरो लक्ष्यों को मिलेगी रफ्तार

तमिलनाडु में 2027 तक पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट शुरू होगा, जिससे सालाना 3 लाख MWh हरित बिजली का उत्पादन होने की संभवना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदाता जेंटारी (Gentari) और अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) ने भारत के तमिलनाडु राज्य में 80 मेगावॉट की पवन ऊर्जा परियोजना के लिए पावर परचेज एग्रीमेंट (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह कदम दोनों कंपनियों की साझा जलवायु प्रतिबद्धताओं को साकार करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है.

2023 के समझौते का व्यावहारिक विस्तार

यह समझौता, AWS के साथ 2023 में हुए सहयोग की अगली कड़ी है. परियोजना के 2027 के मध्य तक परिचालन में आने की संभावना है और इसके माध्यम से प्रति वर्ष लगभग 3,00,000 मेगावाट-घंटा (MWh) नवीकरणीय ऊर्जा उत्पन्न होने का अनुमान है. यह ऊर्जा उत्पादन AWS के 2040 तक नेट-ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य में महत्वपूर्ण योगदान देगा, वहीं जेंटारी के "स्वच्छ ऊर्जा को क्रियान्वित करने" के विज़न को भी आगे बढ़ाएगा.

कार्रवाई के माध्यम से असर

PPA पर हस्ताक्षर AWS और जेंटारी के बीच एक दस्तावेज आदान-प्रदान समारोह के माध्यम से हुए. इस मौके पर जेंटारी के CEO सुशील पुरोहित ने कहा “यह सहयोग हमारे साझा संकल्प को दर्शाता है कि हम व्यावहारिक, स्केलेबल और स्वच्छ ऊर्जा समाधानों को आगे बढ़ाना चाहते हैं, जो एशिया और वैश्विक स्तर पर कम-कार्बन भविष्य की ओर जरूरी कदम हैं. करूर में विकसित हो रही यह पवन परियोजना केवल अक्षय ऊर्जा उत्पादन नहीं है, यह वहां की असली ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का प्रयास है.”

नेट जीरो की ओर एक और कदम

AWS (ASEAN) के मैनेजिंग डायरेक्टरजेफ जॉनसन ने कहा “दुनिया की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा खरीददार कंपनी के रूप में, हम 2040 तक नेट-जीरो के लक्ष्य पर अग्रसर हैं. जेंटारी जैसे अग्रणी और दूरदर्शी संगठनों के साथ काम करके हमें गर्व है, जो तकनीकी नवाचार और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, दोनों को प्राथमिकता देते हैं.”

लक्ष्य: पूरे क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा समाधान

यह साझेदारी केवल एक परियोजना तक सीमित नहीं है. यह पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्केलेबल क्लीन एनर्जी सॉल्यूशंस के विकास की दिशा में एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है. जेंटारी, नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और ग्रीन मोबिलिटी के क्षेत्रों में अपनी पहुंच बढ़ाते हुए, ऐसे साझेदारियों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जो स्थायी प्रभाव डालें और नेट जीरो की दिशा में गति बढ़ाएं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

21 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

22 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

22 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 hour ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

20 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

18 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago