होम / बिजनेस / गौतम अडानी इस सेक्टर में करने जा रहे 32,615 करोड़ रुपये इन्वेस्ट; 'सुपर ऐप' भी बना रहे

गौतम अडानी इस सेक्टर में करने जा रहे 32,615 करोड़ रुपये इन्वेस्ट; 'सुपर ऐप' भी बना रहे

जानिए एशिया के सबसे अमीर शख्स ने इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या खुलासा किया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय अरबपति गौतम अडानी गुजरात में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स में 4 बिलियन डॉलर (लगभग 32,615 करोड़ रुपये) से अधिक का निवेश करने की योजना बना रहे हैं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया. इसके अलावा वे एक 'सुपर ऐप' भी बनाने वाले हैं, जिससे अडानी एयरपोर्ट के यात्री अडानी समूह की अन्य सेवाओं से आसानी से जुड़ सकेंगे. यह ऐप तीन से छह महीनों में तैयार हो जाएगा.

मुकेश अंबानी के साथ कॉम्पिटिशन पर दिया ये जवाब
पेट्रोकेमिकल्स में जाने के बाद मुकेश अंबानी के साथ कॉम्पिटिशन के सवाल पर उन्होंने साफ-साफ कहा, "किसी तरह का कोई कॉम्पिटिशन नहीं है. भारत विकास के लिए एक बड़ा बाजार है और इसमें हर किसी का स्वागत है." आपको बता दें कि फंड जुटाने के विकल्पों पर चर्चा करने के लिए अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का बोर्ड महत्वपूर्ण बैठक कर रहा है.

2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
गौतम अडानी ने कहा कि भारत 2050 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. हाल में ही उन्होंने मुंबई में एक कॉन्फ्रेंस में कहा था कि देश का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अगले दशक के भीतर हर 12 से 18 महीनों में 1 ट्रिलियन डॉलर का विस्तार करना शुरू कर सकता है. उन्होंने कहा कि 2050 तक ग्लोबल GDP में भारत की हिस्सेदारी 20% से अधिक होने की संभावना है.

क्लीन एनर्जी वैल्यू चेन में 70 बिलियन डॉलर का निवेश
उन्होंने एक बार फिर क्लीन एनर्जी वैल्यू चेन में 70 बिलियन डॉलर का निवेश करने के लिए अपने ग्रुप के कमिटमेंट की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास का मतलब होगा कि भारत की ऊर्जा खपत 2050 तक 400% बढ़ जाएगी और देश इस मांग को पूरा करने के लिए अद्वितीय रूप से ऊर्जा का परिवर्तन करेगा.

मोदी सरकार का टारगेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश की सौर और पवन ऊर्जा क्षमता का विस्तार करने के साथ-साथ देश को ग्रीन हाइड्रोजन के लिए एक ग्लोबल हब बनाने का टारगेट रखा है. ग्रीनहाउस गैसों के दुनिया के तीसरे सबसे बड़े उत्पादक ने 2070 तक इसे शून्य करने का टारगेट रखा है. अडानी और उनके प्रतिद्वंद्वी मुकेश अंबानी सहित अन्य बिजनेस टाइकून इस प्रयास की अगुआई कर रहे हैं और ग्रीन एनर्जी में अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं.

भारत ने हर 9 दिनों में एक यूनिकॉर्न जोड़े
अडानी ने कहा कि भारत से यह उम्मीद है कि अभी जिस गति से यूनिकॉर्न, स्टार्ट-अप बन रहे हैं, जिनका बाजार मूल्य एक अरब डॉलर से अधिक है, वो गति आगे भी मेनटेन रहेगी. उन्होंने कहा कि भारत ने 2021 में हर नौ दिनों में एक यूनिकॉर्न जोड़ा.

VIDEO : अडानी चले अंबानी की राह, यहां खोलेंगे फैमिली ऑफिस


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

21 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

22 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

17 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

18 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

21 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

17 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

20 hours ago