होम / बिजनेस / बेचे जाएंगे Indigo के 3,730 करोड़ के शेयर, क्या है पूरा मामला?

बेचे जाएंगे Indigo के 3,730 करोड़ के शेयर, क्या है पूरा मामला?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दस सालों में इंडिगो के पास लगभग 1000 नए विमानों का जखीरा तैयार हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में एयरलाइन कंपनी इंडिगो (Indigo) द्वारा 25 वाइड-बॉडी विमानों की खरीददारी की खबरें काफी तेजी से चर्चा का विषय बनी थीं. इतना ही नहीं, अब तक किसी भी एयरलाइन द्वारा एक बार में किया गया विमानों का सबसे बड़ा ऑर्डर भी इंडिगो के ही नाम है. लेकिन अब इंडिगो को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. 

सबसे ज्यादा विमानों का ऑर्डर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसी भी एयरलाइन द्वारा किया गया विमानों का सबसे बड़े ऑर्डर का रिकॉर्ड, इंडिगो से पहले AI यानी एयर इंडिया (Air India) के नाम हुआ करता था. एयर इंडिया ने विमान निर्माता कंपनी बोइंग (Boeing) को 470 विमानों का ऑर्डर दिया था, लेकिन इंडिगो ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 500 विमानों का ऑर्डर दिया था जिसके बाद अब तक किसी भी एयरलाइन द्वारा दिया गया सबसे ज्यादा विमानों के ऑर्डर का रिकॉर्ड अब इंडिगो के नाम है. 

450 मिलियन डॉलर्स के शेयर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले दस सालों में इंडिगो के पास लगभग 1000 नए विमानों का जखीरा तैयार हो जाएगा. इन्हीं खबरों के बीच अब हाल ही में खबर आ रही है कि इंडिगो कंपनी के प्रमुख प्रमोटर्स गंगवाल परिवार (Gangwal Family) 450 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 3,730 करोड़ रूपए की कीमत के अपने इंडिगो के शेयरों को बेचना चाहते हैं. गंगवाल परिवार द्वारा 15.6 मिलियन शेयरों को ब्लॉक पर उतारा गया है और इन शेयरों के लिए फ्लोर प्राइस को 2,400 रूपए प्रति शेयर रखने का निर्णय रखा गया है. 

सबसे बड़ी कैरियर एयरलाइन
इस डील को अंजाम देने वाले बैंकरों में मॉर्गन स्टैनली (Morgan Stanley), JP मॉर्गन (JP Morgan) और गोल्डमैन साक्स (Goldman Sachs) जैसे नामी बैंकर शामिल हैं. आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन्स में गंगवाल परिवार की 29.72% की हिस्सेदारी थी. BSE द्वारा दी गई जानकारी की मानें, तो जून 2023 के अंत में कंपनी के कुल शेयरों में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 67.77% की थी. गंगवाल परिवार की कुल हिस्सेदारी को अगर रुपयों में मापा जाए तो यह लगभग 29,218 करोड़ रूपए होती है. इंडिगो भारत की सबसे बड़ी कैरियर एयरलाइन है और मार्केट में इसकी वैल्यू 98,313 करोड़ रुपयों की है. पिछले साल जून के महीने में गंगवाल परिवार के पास इंडिगो एयरलाइन्स की 36.66% की हिस्सेदारी हुआ करती थी. जून 2022 से ही गंगवाल परिवार के प्रमुख राकेश गंगवाल (Rakesh Gangwal) अपनी हिस्सेदारी में कटौती कर रहे हैं.
 

यह भी पढ़ें:  अच्छे रिटर्न्स प्राप्त करने की है इच्छा? इन शेयरों पर खेल सकते हैं दांव!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

13 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

14 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

14 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

9 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

10 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

17 hours ago