होम / बिजनेस / Gail Gas ने CNG और PNG की कीमतों में की कटौती, जानें नए रेट
Gail Gas ने CNG और PNG की कीमतों में की कटौती, जानें नए रेट
गेल गैस ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल PNG यानी पाइप के जरिए पहुंचाई जाने वाली गैस की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
गेल गैस लिमिटेड (Gail Gas Limited) ने मध्य प्रदेश में CNG और PNG की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. कंपनी ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल PNG यानी पाइप के जरिए पहुंचाई जाने वाली गैस की कीमतों में 2 रुपए/SCM की कमी की है. इसी के साथ इंडस्ट्रियल PNG की कीमतें घटकर 75.50 रुपए/एससीएम आ गई हैं. जबकि 500 एससीएम तक की गैस लेने वाली वाणिज्यिक इकाइयों के लिए पीएनजी की कीमतें अब 77 रुपए/ SCM और 500 एससीएम से ज्यादा गैस लेने वाली व्यावसायिक इकाइयों के लिए कीमत 76 रुपए/ एससीएम हो गई है.
यहां भी होगी शुरुआत
गेल गैस मंडीदीप के अनुसार, घरेलू PNG की नई कीमत अब 52.50 रुपए/ एससीएम कर दी गई है. कंपनी का दावा है कि कीमतों में बदलाव के बाद LPG सिलेंडर के मुकाबले PNG 240 रुपए सस्ती पड़ेगी. अकेले मंदीदीप में ही 2000 से ज्यादा ग्राहकों ने PNG कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. कंपनी प्रदेश के रायसेन, ओबेदुल्लागंज, सीहोर और आष्टा में भी जल्द घरेलू PNG सप्लाई शुरू करेगी.
इतने हुए CNG के रेट
कंपनी ने CNG की कीमतों में भी कटौती की है. इसी के साथ सीएनजी के रेट भी अब 91 रुपए प्रति किलो हो गए हैं.कंपनी द्वारा CNG की सुविधा फिलहाल मंडीदीप, ओबेदुल्लागंज, बुधनी, रायसेन, सांची, सीहोर, श्यामपुर, आष्टा, कोठरी, मक्सी, शाजापुर और भोपाल– इंदौर हाईवे पर उपलब्ध है. इसके अलावा, बारी-बरेली, इच्छावर रूट पर भी जल्द ही इसे शुरू करने की योजना है.
टैग्स