✕

होम / बिजनेस / Zomato से लेकर Reliance Jio तक, जानिए आज किन शेयरों में है कमाई का मौका

Zomato से लेकर Reliance Jio तक, जानिए आज किन शेयरों में है कमाई का मौका

सोमवार को BSE सेंसेक्स 582.95 अंक की बढ़त के साथ 81,790.12 पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 183.40 अंक चढ़कर 25,077.65 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

सप्ताह की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए शानदार रही. सोमवार को लगातार तीसरे दिन बाजार में तेजी देखी गई, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे. खासकर Delhivery, Paytm और Nykaa जैसे शेयरों में जबरदस्त खरीदारी दर्ज की गई, जो अब अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुके हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स सोमवार को 582.95 अंक की बढ़त के साथ 81,790.12 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय पर 639.25 अंक चढ़कर 81,846.42 तक पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 183.40 अंक चढ़कर 25,077.65 पर बंद हुआ, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिला कि बाजार में तेजी का मूड बरकरार है. 

IT और बैंकिंग सेक्टर रहे तेजी के अगुआ

कल बाजार की तेजी में सबसे बड़ा योगदान आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर का रहा. TCS, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फिनसर्व जैसे दिग्गज शेयरों में अच्छी बढ़त देखी गई. ये स्टॉक्स निवेशकों के लिए लाभ का सौदा साबित हुए.

इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज 7 अक्टूबर 2025 को जिन प्रमुख स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी, उनमें LTIMindtree, रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया, Zomato, HCLTech आदि शेयर शामिल हैं. LTIMindtree ने एक बहु-वर्षीय रणनीतिक अनुबंध के तहत एक वैश्विक मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ साझेदारी की है. रिलायंस जियो ने सितंबर में 19.49 लाख नए ग्राहक जोड़कर प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की, जबकि वोडाफोन आइडिया को 3.08 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ और कंपनी की AGR देनदारी से जुड़ी अपील की सुनवाई अब 13 अक्टूबर को होगी. Zomato की पेरेंट कंपनी में BofA Securities Europe SA ने 81 लाख शेयर 266 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. HCLTech ने MIT Media Lab के साथ AI अनुसंधान के लिए साझेदारी की है. मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने Q2FY26 में 23% की सालाना राजस्व वृद्धि दर्ज की है. Brigade Enterprises ने चेन्नई में 6.6 एकड़ जमीन पर 1,000 करोड़ रुपये की ग्रॉस वैल्यू वाले प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए JDA साइन किया है. वहीं, Zydus Lifesciences को कनाडा में हाइपोथायरॉइडिज्म की दवा Liothyronine टैबलेट्स के लिए Health Canada से मंजूरी मिल गई है, जिसकी वार्षिक बिक्री 10.9 मिलियन CAD के करीब है.

इन शेयरों में दिखा प्रॉफिट का मौका

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में निवेशकों को बड़ा मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है. इनमें Fortis Healthcare, Emcure Pharmaceuticals, Max Healthcare, FSN E-Comm (Nykaa), Bombay Stock Exchange (BSE), Delhivery और Paytm शामिल हैं. इनमें से अधिकतर शेयरों ने कल अपने 52-सप्ताह का हाई पार कर लिया है, जो बाजार में तेजी का स्पष्ट संकेत है.

गिरावट वाले शेयर 

हालांकि, सभी स्टॉक्स ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. कुछ शेयरों में कमजोरी के संकेत दिखाई दिए हैं. MACD इंडिकेटर के अनुसार, Aegis Logistics, Vodafone Idea, Jindal Stainless, NMDC Steel, Finolex Industries, Century Textiles, Sammaan Capital के शेयर में मंदी का ट्रेंड दिख रहा है. इन शेयरों में निवेश करते समय सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. विशेषज्ञों के अनुसार, अगर विदेशी निवेश और घरेलू इकोनॉमिक संकेतक सकारात्मक बने रहते हैं, तो बाजार में यह तेजी आने वाले दिनों में भी जारी रह सकती है. हालांकि, कुछ शेयरों में मुनाफावसूली की संभावना भी बनी हुई है, इसलिए निवेशकों को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

19 minutes ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

27 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

2 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

2 hours ago

बड़ी खबरें