✕

होम / बिजनेस / अडानी एनर्जी में विदेशी निवेशक ने बेची बड़ी हिस्सेदारी, 1,737 करोड़ की डील

अडानी एनर्जी में विदेशी निवेशक ने बेची बड़ी हिस्सेदारी, 1,737 करोड़ की डील

अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में बड़ी हिस्सेदारी बिक्री, IHC ने 2.2 करोड़ शेयर बेचे

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अबूधाबी की निवेश कंपनी इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (IHC) ने अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) में अपनी 1.83 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है. यह सौदा बुधवार को बीएसई और एनएसई में बल्क डील के जरिए हुआ. डील के तहत लगभग 2.2 करोड़ शेयरों की बिक्री हुई, जिसकी औसत कीमत 790 रुपये प्रति शेयर रही. कुल डील की वैल्यू 1,736.73 करोड़ रुपये रही.

एनवेस्टकॉम होल्डिंग के जरिए हुई डील

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार IHC ने यह डील अपनी सहयोगी इकाई एनवेस्टकॉम होल्डिंग आरएससी लिमिटेड के जरिए पूरी की. हिस्सेदारी बिक्री के बाद AESL में एनवेस्टकॉम होल्डिंग की हिस्सेदारी 2.68 प्रतिशत से घटकर 0.85 प्रतिशत रह गई है.

पहले भी कर चुके हैं अडानी कंपनी में हिस्सेदारी की बिक्री
यह पहली बार नहीं है जब IHC ने अडानी ग्रुप की किसी कंपनी में हिस्सेदारी घटाई हो. इससे पहले मार्च 2025 में IHC ने अडानी एंटरप्राइजेज में अपनी हिस्सेदारी में कटौती करते हुए करीब 84.49 लाख शेयर 1,800 करोड़ रुपये में बेचे थे.

शेयर की चाल: हाल में आई गिरावट

शेयर बाजार में बुधवार को AESL का शेयर 1.46 प्रतिशत गिरावट के साथ 790.65 रुपये पर बंद हुआ. नवंबर 2024 में यह शेयर 588.25 रुपये तक गिरा था, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है. वहीं अगस्त 2024 में यह 1,181.80 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा था. वहीं, बाजार विशेषज्ञों ने AESL के शेयर को लेकर सकारात्मक अनुमान जताया है. उसके अनुसार, यह शेयर 990 रुपये तक जा सकता है. कंपनी के पास फिलहाल लगभग 59,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक है और अगले 4 से 5 वर्षों में AESL का ट्रांसमिशन एसेट बेस तीन गुना तक बढ़ सकता है. विशेषज्ञों ने यह भी बताया है कि AESL से 1,349.11 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर उच्च प्रदर्शन वाले कंडक्टर की आपूर्ति के लिए है और इसे जून 2028 तक पूरा किया जाना है. डायमंड पावर भारत की सबसे बड़ी एकल-स्थल पावर केबल और कंडक्टर निर्माता कंपनी मानी जाती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

20 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

21 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

21 hours ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

23 minutes ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

19 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago